ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब

Home / politics / अपने स्वार्थ के लिए सभी को धोखा देते हैं नीतीश: पटना पहुंचते ही...

अपने स्वार्थ के लिए सभी को धोखा देते हैं नीतीश: पटना पहुंचते ही सीएम पर भड़के चिराग, यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर कही ये बात

30-Jun-2023 07:10 PM

By First Bihar

PATNA: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने अमित शाह द्वारा नीतीश को पलटू राम कहे जाने का समर्थन किया और कहा कि नीतीश कुमार ने उन सभी लोगों को धोखा देने का काम किया है जिनकी मदद वे आगे बढ़े। वहीं यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर छिड़े विवाद पर चिराग ने अपना और अपनी पार्टी का स्टैंड साफ किया है। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने अपने विचार रखे।


पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। पहली बार थोड़ी गंभीरता विपक्षी एकता को लेकर देखने को मिली है। इससे पहले सिर्फ फोटो खींचवाने के लिए सब साथ आते थे। लगातार बैठकें हो रही हैं लेकिन आने वाला समय ही तय करेगा की इन बैठकों का क्या नतीजा निकलता है। एकसाथ एक मंच पर आकर चर्चा करना आसान है। राज्यों में जो पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ती रही हैं लेकिन चुनाव में जाने तक सभी एकजुट रह पाते हैं या नहीं यह बड़ा सवाल है। नेतृत्व कौन करेगा, इसपर सहमति बन पाएगी? ऐसे में एकता बनी रहती है या चुनाव आते आते धराशाई हो जाती है, यह देखना होगा।


वहीं यूनिफार्म सिविल कोड के सवाल पर चिराग ने कहा है कि जबतक यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट सामने नहीं आता है तबतक कुछ भी कह पाना मुश्किल है। देश के हर राज्य में अलग कायदे कानून और परंपराएं हैं। जब तक लॉ कमीशन यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट सामने नहीं लाता है तबतक उसके ऊपर किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। ड्राफ्ट सामने आने के बाद लोजपा(रामविलास) उसका अध्ययन करने का बाद ही उसपर फैसला लेगा।


2024 में चिराग की पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा इसपर चिराग ने कहा कि यह कोई चर्चा का विषय नहीं है। अभी चुनाव में समय है और जब चुनाव सामने आएंगे उस वक्त तय हो जाएगा कि उनकी पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा। लोजपा(रामविलास) अगला चुनाव गठबंधन के साथ ही लड़ेगी लेकिन उसका गठबंधन किसके साथ होगा वह सही समय आने पर तय हो जाएगा। 


वहीं अमित शाह द्वारा नीतीश कुमार को पलटू राम कहे जाने के सवाल पर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को अनेकों बार धोखा देने का काम किया है। ऐसे में जो बात अमित शाह ने कही है वह पूरी तरह से सही है। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार जिनके सहयोग से आगे बढ़े उन्हें ही धोखा देने का काम किया। जिस व्यक्ति ने अपनी पार्टी के नेताओं तक को नहीं छोड़ा उसपर कोई कैसे भरोसा कर सकता है। समय समय पर अपने स्वार्थ के लिए नीतीश कुमार ने अपने गठबंधन के दलों को हमेशा धोखा देने का काम किया है। अमित शाह ने नीतीश कुमार को आइना दिखाने का काम किया है।