बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
27-Jan-2024 06:13 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार में मचे राजनीतिक भूचाल के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद तारिक अनवर शनिवार को कटिहार पहुंचे। कटिहार पहुंचने के बाद तारिक अनवर नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की क्रेडिबिलिटी खत्म हो गई है। नीतीश जी का जो रवैय्या है उससे तो यही लग रहा है कि महागठबंधन से उनकी विदाई होने वाली है।
दो दिन के अंदर सब कुछ क्लीयर हो जाएगा। जब अपनी नीयत खराब हो ना तब कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। संयोजक नहीं बनाने का बहाना बनाया गया क्या वो संयोजक बनने आए थे वो तो कहते थे कि मुझे कोई पद नहीं चाहिए। हर बार नीतीश पाला बदलेंगे तो लोग क्या सोचेंगे। ऐसे व्यक्ति का कोई साथ नहीं देगा।
2024 में नीतीश कुमार के गठबंधन छोड़ने से नुकसान के सवाल पर तारिक अनवर ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कांग्रेस हर चुनौती के लिए हमेशा तैयार है। तारिक अनवर ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर लोग काफी उत्साहित है।