ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / politics / नीतीश ने अब मल्लिकार्जुन खरगे से बात नहीं की: कांग्रेस अध्यक्ष ने कई...

नीतीश ने अब मल्लिकार्जुन खरगे से बात नहीं की: कांग्रेस अध्यक्ष ने कई दफे कॉल किया, बिहार के CM ने नोटिस नहीं लिया

27-Jan-2024 03:30 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में हो रहे सियासी उठापटक के बीच नयी खबर सामने आयी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करने से इंकार कर दिया. खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री को एक बार नहीं बल्कि कई दफे कॉल किया लेकिन नीतीश कुमार ने बात नहीं की.


कांग्रेस ने दी जानकारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज खुद इस बात की जानकारी दी है. जयराम रमेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा-मैं आपको औपचारिक तौर पर आपको ये जानकारी दे रहा हूं कि खरगे जी ने प्रयास किया है बिहार के मुख्यमंत्री से बात करने की. “खरगे जी ने इमानदारी से कोशिश की है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की.”


एक बार नहीं कई बार कॉल किया

जयराम रमेश ने कहा कि खरगे जी ने एक बार नहीं दो-तीन बार कोशिश की है नीतीश कुमार से बात की. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं. यहां-वहां मीटिंग है उनकी. उन दोनों के बीच बात नहीं हो पायी है. 


लालू से भी बात नहीं की थी

इससे पहले खबर ये आयी थी कि नीतीश कुमार ने लालू यादव से बात नहीं की थी. शुक्रवार को लालू यादव ने कई दफे नीतीश कुमार को कॉल लगाया था लेकिन नीतीश कुमार ने उनसे बात नहीं की. राजद सूत्रों के मुताबिक लालू यादव ने कम से कम पांच दफे नीतीश कुमार को कॉल लगाया था. लेकिन नीतीश कुमार ना तो फोन लाइन पर आये और ना ही कॉल बैक किया. शुक्रवार को पूरे दिन लालू प्रसाद यादव नीतीश कुमार के रिटर्न फोन कॉल का इंतजार करते रह गये.