Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
25-Dec-2023 12:32 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: इंडी गठबंधन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी और ललन सिंह को जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटाने के कयासों के बीच खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि बीजेपी के लोग अंड-बंड बोलते रहते हैं, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। नीतीश के इस बयान पर बीजेपी ने कहा है कि नीतीश कुमार हमेशा से यही बोलते रहे हैं कि उन्हें कोई लालसा नहीं है। नीतीश कुमार बोलते कुछ हैं और उनके मन में कुछ और होता है।
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इंडी गठबंधन से नीतीश की नाराजगी पर कहा कि जो व्यक्ति 18 साल से मुख्यमंत्री हो, पहले 6 साल भाजपा की कृपा से रेलमंत्री रहा हो। अब वह कह रहे हैं कि हमारी कोई लालसा नहीं है। नीतीश कुमार पहले भी इसी तरह से बोलते थे कि उनकी कोई लालसा नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा था कि राबड़ी देवी मुख्यमंत्री हो गईं तो इस पद पर जाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। सम्राट ने तंज करते हुए कहा कि इच्छा तो उनकी नहीं रहती है ये सब लोग जानते हैं। नीतीश कुमार बीजेपी की कृपा से मुख्यमंत्री बनें यह देश की जनता जानती है।
वहीं सीएम नीतीश के यह कहने पर कि बीजेपी के लोग अंड-बंड बोलते हैं, इस पर सम्राट ने कहा कि नीतीश बाबू आप गार्जियन हैं, हाथ जोडकर बोलता हूं। नीतीश कुमार बुजुर्ग हो चुके और अब मानसिक रूप से बीमार भी चल रहे हैं। इसपर हमलोगों को कुछ नहीं कहना है, बिहार की जनता सभी चीजों को देख रही है और इसका बदला 2024 के चुनाव में वो लेकर रहेगी।
वहीं जेडीयू में टूट के सवाल पर सम्राट ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड से हमलोगों को क्या लेना देना है जो उसे कोई तोड़ने की कोशिश करेगा। हमलोगों को अभी कोई सरकार नहीं बनानी है, जिनको सरकार बनानी है वे चिंता करें। बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि इंडी गठबंधन में शामिल दल चाहे वह लालू हों, नीतीश कुमार हों या माले हो सभी को हराना है। इंडी गठबंधन को चुनाव में हराकर भाजपा जीत हासिल करेगी।
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर सम्राट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के दिल में बिहार था और नाम में ही बिहारी था, इससे बड़ा बिहार प्रेम का प्रतीक नहीं हो सकता है। बिहार को अगर किसी प्रधानमंत्री ने स्पेशल पैकेज दिया तो उनका नाम अटल बिहारी बाजपेयी था। भारत देश के निर्माण और उसे सुशासन की ओर ले जाने वाले सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी थे।