ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

Nitish Kumar: बिहार चुनाव के नतीजों से पहले भगवान की शरण में सीएम नीतीश कुमार, हाई कोर्ट मजार भी पहुंचे

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार सुबह पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पटना हाई कोर्ट के पास स्थित मजार पर भी पहुंचे और राज्य में अमन-चैन की कामना की।

12-Nov-2025 12:57 PM

By FIRST BIHAR

Nitish Kumar: 14 नवंबर तो बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। चुनावी नतीजे आने से पहले महागठबंधन और एनडीए के नेता जीत के दावे कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह-सुबह पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंच गए। इस दौरान वह पटना हाई कोर्ट के पास स्थित मजार पर भी पहुंचे और प्रदेश में अमन चैन की कामना की।


बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुके हैं। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हुआ था। 


पहले फेज में रिकॉर्डतोड़ 65% मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को हुई, जिसमें 70% से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया।अब सभी की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। 


वोटिंग पूरी होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएं हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। ऐसे में 14 नवंबर को नतीजे आने वाले हैं, इससे पहले सीएम नीतीश आज महावीर मंदिर और हाई कोर्ट मजार पर पहुंचे और एक बड़ा मैसेज देने की कोशिश की है।