20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप
22-Feb-2022 03:51 PM
PATNA : आज सुबह से ही इस बात की चर्चा जोरशोर से हो रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र का रुख करने वाले हैं। नीतीश कुमार को देश का अगला राष्ट्रपति बनाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल जुलाई महीने में खत्म हो रहा है और इसी बीच नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गयी है। इस चर्चा के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप का बयान सामने आया है। नीतीश कुमार के राष्ट्रपति बनाए जाने की चर्चा पर तेजप्रताप कहते हैं कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि देखिए क्या हो सकता है और क्या नहीं यह तो बात की बात है लेकिन हम कहेंगे कि पहले बिहार को सुधार दें तो यह सबसे बड़ी बात होगी। बिहार का नौजवान बेरोजगार है और रोजगार की तलाश में सड़कों पर भटकने को विवश हैं। पहले बिहार को ठीक से चलाइए फिर राष्ट्रपति बनते रहिएगा।
तेजप्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के योग्य नहीं हैं। जिस पर हत्या का आरोप है वैसे लोग राष्ट्रपति बने यह उचित नहीं होगा।
तेजप्रताप ने कहा कि बिहार में हुए सृजन घोटाला के आरोपी अब तक क्यों नहीं पकड़े गये। केंद्र में सरकार है जैसे ही सरकार जाएगी उन पर कार्रवाई शुरु हो जाएगी। तेजप्रताप ने यह भी कह दिया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार जाने वाली है।