ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / politics / ‘नीतीश के नेतृत्व में जीतेंगे लोकसभा-विधानसभा का चुनाव’ सम्राट ने बताया किसकी वजह...

‘नीतीश के नेतृत्व में जीतेंगे लोकसभा-विधानसभा का चुनाव’ सम्राट ने बताया किसकी वजह से मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते लालू

31-Jan-2024 03:18 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार की सत्ता में एनडीए की वापसी के बाद बीजेपी ने बड़ा दावा किया है। मुंगेर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए आगामी लोकसभा चुनाव और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी। इस दौरान सम्राट ने लालू प्रसाद पर जोरदार हमला बोला।


दरअसल, सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला मुंगेर पहुंचे थे। पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 1997 में जनता दल की सरकार थी और उसी समय लालू यादव के खिलाफ सीबीआई ने जांच की और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया। तब राहुल गांधी ने ओडिनेंस को फाड़कर उन्हें जेल में सड़ाने का काम किया और सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी ही वजह है की आज लालू प्रसाद यादव मुखिया तक का चुनाव नही लड़ सकते है।


उन्होंने कहा की एनडीए को बिहार में डबल इंजन की सरकार है और इसका एक ही एजेंडा है विकास विकास और विकास। बिहार में 2 लाख 61 हजार करोड़ का बजट है जिसमे केंद्र सरकार लगभग 2 लाख करोड़ रूपया देने का काम किया ताकि बिहार समृद्ध हो सके। 2020 में बिहार की जनता एनडीए को बहुमत दी थी और उस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होगें। उसी कमिटमेंट के तहत हम चल रहे है। अब लोकसभा और विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीतेंगे।