मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
15-Oct-2019 12:55 PM
PATNA : पटना में जलजमाव के बाद से नीतीश सरकार के अधिकारियों पर भड़ास निकालने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सीएम नीतीश के एक्शन से गदगद हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष..मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस फैसले से खुश हैं, जिसमें पटना में जलजमाव को लेकर छोटी मछलियों पर गाज गिराई गई। नीतीश सरकार ने सोमवार को हाई लेवल मीटिंग के बाद पटना में जलजमाव का ठीकरा बुडको और नगर निगम के छोटे अधिकारियों के सिर फोड़ दिया था।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पटना में जलजमाव को लेकर नीतीश सरकार से यह मांग कर रहे थे कि जलजमाव के लिए दोषी अधिकारियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर जब कार्रवाई का दबाव बनाया तो यह माना जा रहा था कि कुछ बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है लेकिन अब नीतीश सरकार की तरफ से छोटी मछलियों पर कार्रवाई के बाद संजय जायसवाल भी संतुष्ट हो गए हैं।
डॉ संजय जयसवाल नीतीश सरकार की तरफ से की गई दिखावे की कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई मान बैठे हैं। आपको बता दें कि नगर विकास विभाग बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेश शर्मा के पास है। मंत्री सुरेश शर्मा ने पहले जलजमाव के लिए बनाई गई जांच कमेटी में उन बड़े अधिकारियों को रख दिया था जिनके ऊपर पटना को डूबने से बचाने की जवाबदेही थी। हालांकि सुरेश शर्मा बाद में किसी कमेटी के गठन की बात से पलट गए लेकिन उस वक्त यह मान लिया गया था कि बड़े अधिकारियों ने पॉलीटिकल लाइजनिंग के जरिए अपनी खाल बचाने की पूरी सेटिंग कर ली है। अब जेडीयू और बीजेपी दोनों ने एक तरीके से बड़े अधिकारियों को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है।