ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / politics / नीतीश खोलने जा रहे हैं गोशाला, लालू की तरह गाय पालने की तैयारी

नीतीश खोलने जा रहे हैं गोशाला, लालू की तरह गाय पालने की तैयारी

17-Oct-2022 06:54 AM

PATNA : बिहार की राजनीति के बड़े और छोटे भाई की चर्चा हमेशा साथ साथ होती रही है। लालू यादव और नीतीश कुमार गठबंधन में साथ रहे या फिर अलग-अलग सुर्खियों में हमेशा बनी रहे। लेकिन महागठबंधन में आने के बाद नीतीश कुमार अब पूरी तरीके से लालू यादव के नक्शे कदम पर चलते नजर आ रहे हैं। लालू यादव की तर्ज पर नीतीश कुमार ने भी गोशाला खोलने का फैसला किया है। नीतीश कुमार भी गाय पालने जा रहे हैं और इसकी शुरुआती तैयारी भी हो चुकी है।



कहां खुलेगा गोशाला?

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा काफी दिनों से एक गाय पालने और गोशाला खोलने की थी। नीतीश कुमार चाहते थे कि यह काम जल्द हो जाए लेकिन सरकार बदलने के दौरान इस काम में थोड़ी देरी हुई। नीतीश अपनी गोशाला पैतृक गांव कल्याण बिगहा पर खोलने जा रहे हैं। शुरुआती दौर में यहां लगभग एक दर्जन अच्छी नस्ल की गाय लाई जाएंगी। गोशाला का निर्माण भी कराया जा चुका है। नीतीश के गांव के लोगों के मुताबिक खुद मुख्यमंत्री ने ही गोशाला खोलने की इच्छा जताई थी। नीतीश कुमार की गोशाला में जो गाय रहेगी उसके चारा का इंतजाम भी उनके खेतों सही हो जाएगा। नीतीश का परिवार अभी भी संयुक्त है, उनके बड़े भाई सतीश कुमार भी साथ में ही रहते हैं। इस लिहाज से अपनी गौशाला का दूध नीतीश परिवार के अंदर इस्तेमाल करेंगे, बाकी दूध जो बच जाएगा वह गांव में मौजूद सहकारी समिति के माध्यम से बेच दिया जाएगा।



लालू का है पुराना गोशाला

बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद लालू यादव की चर्चा देशभर में जब होने लगी तो उनकी गाय और गोशाला की खूब खबरें बनी। लालू यादव अपने देशी अंदाज में मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहे, इस दौरान देश-विदेश की मीडिया जब उनके घर पहुंची तो लालू अपने गोशाला को दिखाने के लिए साथ ले जाते रहे। राबड़ी देवी के प्रमुख कारोबार के तौर पर लालू यादव ने हमेशा गोशाला को दिखाया। एक दौर था जब मुख्यमंत्री आवास में ही लालू यादव की गोशाला हुआ करती थी लेकिन साल 2005 में सत्ता जाने के बाद जब लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड में शिफ्ट करना पड़ा तो लालू की गोशाला दानापुर में शिफ्ट कर दी गई। लालू को गोशाला में अभी भी कई गायें हैं। लालू तो अपनी गोशाला में जाते नजर नहीं आते लेकिन उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अक्सर गोशाला जाया करते हैं। नीतीश कुमार भी अब अपनी गोशाला खोलने की तैयारी कर चुके हैं। देखा जाए तो सियासत के अपने बड़े भाई की राह पर नीतीश एक और कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं।