Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
03-Jan-2022 03:25 PM
PATNA: बिहार में कोरोना का विस्फोट हो चुका है. जिस तीसरी लहर की बात कही जा रही थी वह आ गयी है. अफसोस की बात ये है कि जिन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिरकत की, वहीं से कोरोना के विस्फोट की खबरें सामने आ रही है. इसके बावजूद कल यानि मंगलवार को मुख्यमंत्री समाज सुधार बैठक करेंगे और फिर कोरोना को लेकर फैसला लेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि बड़ी दुखद बात है कि उनके कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग बड़ी तादाद में कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं. वैसे कल तो वे समाज सुधार यात्रा पर औऱंगाबाद जा रहे हैं. वहां से लौट कर आयेंगे तो फिर बैठक करेंगे. नीतीश ने कहा कि बैठक में वे कुछ फैसला लेंगे।
नीतीश के कार्यक्रमों से फैला कोरोना?
वैसे सवाल ये उठ रहा है क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रमों से कोरोना का प्रसार हुआ. बातें तो ऐसी ही सामने आ रही हैं. पिछले सप्ताह नीतीश कुमार पटना में आईएमए के सम्मेलन में शामिल हुए थे. उस कार्यक्रम में बिहार भर के डॉक्टर शामिल हुए थे। आईएमए के कार्यक्रम में शामिल होने वाले डॉक्टरों औऱ उनके संपर्क में आने वाले लोग बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित हुए हैं. सिर्फ पटना के एनएमसीएच में ऐसे 94 लोग कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं. एनएमसीएच में कोरोना का विस्फोट सामने आने के बाद दूसरे जगह पर टेस्ट शुरू हुआ है और वहां भी बड़े पैमाने पर कोरोना फैलने की आशंका है।
उधर सीएम के जनता दरबार में आज कोरोना का विस्फोट हुआ. मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आज 186 फरियादियों को बुलाया गया था. जब जनता दरबार के दौरान ही उन फरियादियों की जांच हुई तो 6 फरियादी पॉजिटिव निकले. वहीं सीएम की सुरक्षा में तैनात 3 सुरक्षाकर्मी भी कोविड पॉजिटिव निकले हैं. उसी दौरान उन लोगों की भी जांच की गयी तो सीएम के जनता दरबार के बीच खाना बनाने औऱ परोसने आते हैं. वे सब पटना के एक प्रमुख होटल से बुलाये जाते हैं. होटल के पांच कर्मचारी एक साथ कोरोना पॉजिटिव निकल गये।
ये हाल तब है कि जब कोरोना टेस्ट के लिए सबसे प्रमाणिक माने जाने वाला आरटीपीसीआर टेस्ट काफी कम हो रहा है. ज्यादातर मामले रैपिड एंटीजेन टेस्ट में ही पकड़े जा रहे हैं. इस रैपिड टेस्ट में कोरोना के ढेर सारे पॉजिटिव मरीजों को भी निगेटिव बता दिया जाता है. आरटीपीसीआर टेस्ट होने पर कोरोना पॉजिटिव लोगों की तादाद और बढ़ने की संभावना है।
कोरोना विस्फोट के बावजूद शराब पर बैठक करेंगे नीतीश
बिहार में कोरोना विस्फोट सामने आ चुका है. इसके बावजूद नीतीश कुमार कल औरंगाबाद जायेंगे। नीतीश कुमार वहां शराबबंदी के लिए सभा करने वाले थे. सभा तो स्थगित हो गयी है लेकिन नीतीश कुमार औरंगाबाद, गया औऱ जहानाबाद की जीविका दीदी के साथ बैठक करेंगे. इन तीन जिलों से जीविका दीदी के जुटने से भारी भीड़ होगी। स्वभाविक है कोरोना के प्रसार का खतरा फैलेगा लेकिन नीतीश कुमार शराबबंदी मुहिम पर रोक लगाने को तैयार नहीं है।