ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये?

Home / politics / NEET छात्रा की मौत मामला: ‘जरुरत पड़ी तो CBI जांच भी होगी’, जीतनराम...

NEET छात्रा की मौत मामला: ‘जरुरत पड़ी तो CBI जांच भी होगी’, जीतनराम मांझी का बड़ा बयान

Bihar Politics: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच भी कराई जाएगी.

24-Jan-2026 01:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली जहानाबाद की लड़की की संदिग्ध मौत पर बिहार की सियासत गर्म है। सभी की निगाहें एसआईटी की जांच पर टिकी हैं। जांच रिपोर्ट में हो रही देरी के बाद ऐसी चर्चा है कि सरकार मामले की लीपापोती में जुटी है। जांच पर उठ रहे सवालों पर जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दे दिया है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि अगर जरुरत पड़ी तो निश्चित तौर पर सीबीआई जांच भी कराई जाएगी।


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बहुत से लोगों के दिमाग में बहुत सारी बातें आती हैं लेकिन लोगों को यह सोचना चाहिए कि बिहार सरकार चुप नहीं बैठी है। एसआईटी का गठन हो गया है। जहां-जहां मृतक बच्ची का संपर्क था, वहां एसआईटी और पुलिस जा रही है और जांच कर रही है। अगर एकाएक कोई निर्णय ले लिया जाए और अगर वह निर्णय गलत हो साबित हो जाएगा तो उसकी भी प्रतिक्रिया होगी। ऐसे में जरूरी है कि निर्णय ठोस आधार पर लिया जाए ताकि कोई ऊंगली न उठाए।


मांझी ने कहा कि बिहार सरकार बहुत सोंच समझकर और बहुत कठोर से कठोर कार्रवाई करने की स्थिति में है। मामले की जांच हो रही है। सिर्फ कैंडिल मार्च और प्रदर्शन करने वालों को ही बच्ची की चिंता नहीं है बल्कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवेदनशील हैं और आजतक न उन्होंने किसी को बचाया है और ना ही फंसाया है। कानून अपना काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि जब एसआईटी गठित हुआ और जांच एजेंसिया हर स्तर पर इसकी निगरानी हो रही है। हर हाल में पुलिस और एसआईटी घटना का उद्भेदन करेगी। खुलासे के बाद मामले में समुचित कार्रवाई होगी। कौन क्या कहता है इसपर जाने की जरूरत नहीं है। 


जीतनराम मांझी ने कहा कि सरकार अगर मामले की लीपापोती करना चाहती तो कर सकती थी लेकिन 20-21 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने न तो किसी को बचाया है और ना फंसाने का काम किया है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा, नीतीश कुमार पर भरोसा रखना चाहिए। जरुरत पड़ा तो निश्चित तौर पर सीबीआई जांच भी होगी। 

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना