Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
29-Sep-2020 07:18 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव में सीधी टक्कर भले ही नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच हो लेकिन चर्चा सबसे ज्यादा चिराग पासवान की हो रही है। चिराग पासवान ने एनडीए में अपना खूंटा जिस कदर गाड़ा है उसके बाद लगातार बीजेपी और जेडीयू को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चिराग में सीट शेयरिंग पर जो पेंच फसाया है उसी का नतीजा है कि अब तक एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान नहीं हो सका। सोमवार की शाम की खबर सामने आई कि चिराग के सामने बीजेपी ने एक नया ऑफर रखा है। बीजेपी एलजीपी को 27 विधानसभा सीटें देने पर राजी है लेकिन चिराग अभी भी इससे ज्यादा सीट चाहते हैं।
दरअसल सोमवार की शाम बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान की मुलाकात हुई थी इसके बाद यह खबर सामने आई कि बीजेपी ने एलजेपी को 27 सीटों का ऑफर दिया है लेकिन चिराग पासवान 32 या उससे ज्यादा सीटें चाहते हैं ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या चिराग के सामने बीजेपी और झुकेगी? भारतीय जनता पार्टी ने अब तक के चिराग पासवान और नीतीश के बीच मचे घमासान पर चुप्पी साध रखी है। बीजेपी इस बात को समझती है कि चिराग पासवान की अहमियत एनडीए में क्या है। एलजेपी के एनडीए में बने रहने का फायदा कितना मिलेगा या नहीं यह तो वक्त बताएगा लेकिन अगर चिराग अपनी राह अलग करते हैं तो इसका नुकसान एनडीए को उठाना पड़ सकता है। यही वजह है कि बीजेपी लगातार एनडीए में चिराग जलाए रखने की कोशिश कर रही है।
143 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चिराग ने बीजेपी पर प्रेशर बनाया और उसके बाद अब बीजेपी 20 से बढ़कर 27 सीटों तक जा पहुंची है। सीट बंटवारे का एलान अब तक टल रहा है और उम्मीद है कि चिराग भी बीजेपी के साथ कोई बीच का रास्ता निकाल सकते हैं लेकिन अभी बड़ा सवाल बना हुआ है कि आज बंटवारे पर चिराग सहमति बना लेते हैं तो क्या उनके बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट एजेंडे को एनडीए में शामिल किया जाएगा? क्या चिराग पासवान नीतीश कुमार की सात निश्चय पार्ट 2 योजना को कबूल करेंगे? सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद चिराग अगर नीतीश का एजेंडा कबूल करते हैं तो यह माना जाएगा कि उन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का एजेंडा प्रेशर पॉलिटिक्स के लिए अपनाया था।