ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Sep-2019 11:31 AM
By Rahul Singh
PATNA: उपचुनाव की सीटों को लेकर महागठबंधन में चल रहे बखेड़े के बीच NDA आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा. बिहार की पांच विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं. इन पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है.
एनडीए की तरफ से आज पांचों सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. एनडीए के तीनों घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष एक साथ बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इसी दौरान उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की जाएगी.
उपचुनाव में जेडीयू 4 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार रहा है, वहीं बीजेपी सिर्फ एक सीट पर किशनगंज से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. इसे लेकर बैठक पहले ही हो चुकी है और अब उम्मीदवारों की सिर्फ औपचारिक घोषणा ही बाकी है.
जिन पांच सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं उसमें इनमें किशनगंज, बेलहर, सिमरी बख्तियारपुर, नाथनगर और दरौंदा सीट शामिल हैं. इन विधानसभा सीटों का नेतृत्व करने वाले विधायक इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर संसद पहुंचे हैं, ऐसे में इन सीटों पर उपचुनाव होगा.