ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी

Home / politics / मुसलमानों को साधने की कोशिश: नमाज के बहाने मुस्लिम वोटर्स के बीच पहुंचे...

मुसलमानों को साधने की कोशिश: नमाज के बहाने मुस्लिम वोटर्स के बीच पहुंचे पप्पू यादव और बीमा भारती, पूर्णिया सीट से एक-दूसरे के खिलाफ ठोक रहे ताल

05-Apr-2024 09:04 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों ने मतदाताओं को झांसा देना शुरू कर दिया है और खुद को सबसे बड़ा हितैषी साबित करने की होड़ मच गई गई है। खासकर बिहार के मुस्लिम वोटर्स पर सभी दलों की नजर है। मुसलमानों को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए प्रत्याशी कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाह रहे। एक ही गठबंधन में शामिल होने के बावजूद पूर्णिया सीट से ताल ठोक रहे पप्पू यादव और बीमा भारती ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने की कोशिश शुरू कर दी है।


दरअसल, रमजान के महीने के बीच लोकसभा का चुनाव उम्मीदवारों के लिए मुस्लिम वोटर्स को रिझाने के लिए अच्छा मौका माना जा रहा है। मुस्लिम वोटर्स को रिझाने के लिए सभी उम्मीदवार उनके बीच पहुंच रहे हैं। रमजान के आखिरी जुम्मा में अलविदा की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं से मिलने के लिए आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती और निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव पहुंचे।


दोनों ने शहर के खजांची बड़ी मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के नमाजियों के साथ मुलाकात की और अपने लिए दुआ मांगा। इस बीच जनता का प्यार भी उन्हें मिला। उम्मीदवारों ने बताया कि वे जनता के बीच में पहुंच रहे हैं और उनसे आशीर्वाद मांग रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि अलविदा जुम्मा की नमाज के माध्यम से देश में अमन व चैन की दुआ मांग रहे हैं। हर साल ईद पूर्णिया में ही मानते हैं और अपनों के बीच रहते हैं।


वहीं बीमा भारती बताती हैं कि आज वो अलविदा की नमाज में पहुंची। मुस्लिम समुदाय के लोगों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। बता दें कि पूर्णिया सभी दलों के लिए एक हॉट सीट बन गई है। यहां पर मुस्लिम समुदाय का वोट सबसे ज्यादा है। ऐसे में तमाम उम्मीदवारों की नजर मुसलमानों के वोट पर है।