lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
23-Apr-2024 05:35 PM
By First Bihar
MUNGER : मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी ने मंगलवार को अपना नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन से पूर्व पति अशोक महतो के साथ अनिता देवी ने देश के 52 शक्तिपीठों में शामिल मुंगेर के चंडिका स्थान में पूजा-अर्चना की। नामांकन के समय उनके साथ राजद के कई नेता भी मौजूद थे।
दरअसल, मुंगेर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। जहां मुंगेर लोकसभा से इंडिया गठबंधन से राजद प्रत्याशी बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी ने आज नामांकन करने से पहले 52 शक्तिपीठों में से एक मुंगेर के चंडी स्थान पहुंचकर पहले पूजा-अर्चना की। वहां के पुजारी ने विधिवत रूप से राजद प्रत्याशी अनिता देवी को पूजा-पाठ कराया। बता दें कि चौथे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर आज मुंगेर लोकसभा से राजद प्रत्याशी अनिता देवी अपना नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कई नेता भी इस नामांकन में शामिल थे। जिसमें नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव प्रमुख हैं।
मुंगेर लोकसभा सीट के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी की उम्मीदवार अनिता देवी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन किया। नामांकन के बाद मुंगेर सदर प्रखंड स्थित चरवाहा विधालय के मैदान में एक जनसभा को लेकर बनाए गए मंच पर पहुंची। जहां मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी हेलिकॉप्टर से वहां पहुंचे थे। अपने नेता को सुनने के लिए हजारों की संख्या में राजद के समर्थक वहन पहले से मौजूद थे। मंच से जहां तेजस्वी ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की तो वहीं अपने संबोधन में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।
तेजस्वी ने कहा कि हम चाचा का सम्मान करते थे और करते रहेंगे। अभी भाजपा वालों ने चचा को हाईजैक कर रखा है। इसलिए भाजपा को भगाओ और देश को बचाओ। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा नफरत फ़ैलाने का काम करती है। हमने 6 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है और सभी जीतकर संसद जाएंगी। हम जीते तो एक करोड़ लोगों को रोजगार देगें। हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। साथ ही विशेष पैकेज भी। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों में शामिल जवानो की शहादत पर उन्हें भी सेना की तरह शहीद का दर्जा दिया जायेगा। विशेष पैकेज के रूप में एक लाख, 60 हजार करोड़ रुपये का पैकेज बिहार को मिलेगा। यानी एक लोकसभा क्षेत्र को कुल 4 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया जाएगा। जिससे उस क्षेत्र का विकास हो सके।
