ब्रेकिंग न्यूज़

कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी

Home / politics / मोतिहारी में जिप अध्यक्ष के चुनाव में खेल? महागठबंधन की उम्मीदवार जीतीं तो...

मोतिहारी में जिप अध्यक्ष के चुनाव में खेल? महागठबंधन की उम्मीदवार जीतीं तो BJP सांसद राधामोहन सिंह को धन्यवाद वाले पोस्टर लगाये गये

03-Jan-2022 08:52 PM

By Rajiv Ranjan

MOTIHARI: मोतिहारी में पूर्वी चंपारण जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में दिलचस्प खेल हुआ है। आज चुनाव हुआ जिसमें जेडीयू-भाजपा विरोधी महागठबंधन की उम्मीदवार ममता राय अध्यक्ष चुन ली गयीं। ममता राय ने एक तरफा तरीके से जीत हासिल की. उनके खिलाफ में खडी एनडीए समर्थित उम्मीदवार की बुरी हालत हुई. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि राजद-कांग्रेस गठबंधन की नेत्री ममता राय की जीत के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औऱ स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह को बधाई दी जा रही है. मोतिहारी में बैनर-होर्डिंग लगाकर राधामोहन सिंह को चंपारण का भीष्म पितामह बताया जा रहा है। 


महागठबंधन उम्मीदवार की एकतरफा जीत

मोतिहारी में आज जिला परिषद अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में राजद, कांग्रेस और वाम दलों द्वारा समर्थित उम्मीदवार ममता राय एकतरफा तरीके से जीतीं. कुल 57 वोट में से ममता राय को 45 जिला पार्षदों का वोट मिला. दो वोट अवैध घोषित कर दिया गया. जिला परिषद चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार बतायी जा रहीं नीतू गुप्ता को सिर्फ 10 वोट हासिल हुए. कांग्रेसी नेता औऱ बड़े ठेकेदार शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय की पत्नी ममता राय के लिए राजद के पूर्व विधायक फैसल रहमान औऱ लोजपा के नेता राजन तिवारी समेत कई दूसरे नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा था। 


राधामोहन सिंह को मिल रही बधाई

पूर्वी चंपारण जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में गप्पू राय की पत्नी ममता राय की जीत पर किसी को हैरानी नहीं है. चुनाव की प्रक्रिया शुरू से काफी पहले से ही गप्पू राय के खेमे में लगभग 50 जिला पार्षद लगातार बने हुए थे. उन्हें नेपाल से लेकर उत्तर प्रदेश की सैर करायी जा रही थी. लगातार सोशल मीडिया पर उन जिला पार्षदों की तस्वीर और वीडियो आ रहे थे जो गप्पू राय के पक्ष में दूसरे राज्य या देश में डटे थे।


लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेसी नेता गप्पू राय की पत्नी और महागठबंधन के उम्मीदवार के लिए बीजेपी के सांसद राधामोहन सिंह को बधाई दी जा रही है. मोतिहारी शहर में ढेर सारे ऐसे बैनर-पोस्टर लगाये गये हैं जिसमें राधामोहन सिंह को चंपारण का भीष्म पितामह बताते हुए उन्हें बधाई दी जा रही है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या राधामोहन सिंह ने जिला परिषद के अध्यक्ष के चुनाव में खेल कर दिया. हालांकि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रभारी राधामोहन सिंह वहीं कैंप कर रहे हैं लेकिन उनकी रणनीति सफल हो जाने की चर्चा आम है।


बीजेपी विधायक की पत्नी का डिमोशन

वैसे पूर्वी चंपारण जिला परिषद के अध्यक्ष औऱ उपाध्यक्ष का चुनाव दूसरे मायने में भी दिलचस्प रहा. अब तक बीजेपी के विधायक पवन जायसवाल की पत्नी प्रियंका जायसवाल जिला परिषद की अध्यक्ष हुआ करती थीं. लेकिन इस चुनाव में उनके पास अध्यक्ष बनने लायक जिला पार्षद नहीं जुटे. लिहाजा पहले की जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल इस दफे उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार बन गयीं. उनके कैंप से अध्यक्ष पद की दावेदार नीतू गुप्ता भले ही बुरी तरह से हारीं वही पवन जायसवाल की पत्नी प्रियंका जायसवाल उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कड़ी टक्कर दी फिर भी चुनाव हार गयीं।