Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
29-Jul-2023 01:36 PM
By First Bihar
PATNA: मोदी सरकार में केंद्रीय न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. अठावले ने आज कहा है कि नीतीश कुमार हमारे यानि NDA के मित्र हैं, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के भी मित्र हैं. उन्हें हमारे साथ चले आना चाहिये. रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रामदास अठावले पटना दौरे पर आये हुए हैं. पत्रकारों के सवाल के जवाब में आज उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर ये बड़ी बात कह दी.
पत्रकारों ने रामदास अठावले से विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर सवाल पूछा था. रामदास अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार ने इंडिया नाम का विरोध किया है. उस गठबंधन में कोई दम नहीं है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार को विपक्षी पार्टियों की मुंबई बैठक में नहीं जाना चाहिये. उन्हें हमारे पास लौट आना चाहिये.
रामदास अठावले ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र हैं. तभी पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के सिर्फ 42 विधायक जीते तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया. अठावले ने कहा कि हम नीतीश कुमार की कमी को महसूस करते हैं. वे हमारे मित्र हैं और विपक्षी गठबंधन में अब कोई उनकी बात सुन नहीं रहा है. इसलिए हमें लगता है कि उन्हें मुंबई की बैठक में शामिल नहीं होना चाहिये.
अठावले ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में कोई दम नहीं है. वहां हर कोई प्रधानमंत्री पद का दावेदार है. अगले लोकसभा चुनाव में एनडीएल साढ़े तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतने आ रहा है. अठावले ने कहा कि विपक्षी पार्टियां बेवजह का हंगामा कर रही हैं. मणिपुर के मसले पर सरकार संसद में चर्चा कराने को तैयार है. लेकिन विपक्षी पार्टियां उससे भाग रही है.