ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल

Home / politics / खुद को पाक साफ साबित करेंगे मेवालाल, बोले.. नीतीश कुमार की छवि खराब...

खुद को पाक साफ साबित करेंगे मेवालाल, बोले.. नीतीश कुमार की छवि खराब नहीं होने दूंगा

20-Nov-2020 01:33 PM

PATNA : महज 3 दिनों के लिए नीतीश कैबिनेट में जगह पाने वाले बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी ने अपने इस्तीफे के बाद पहली बार जुबान खोली है. मेवालाल चौधरी ने कहा है कि वह जब तक खुद को पाक साफ साबित नहीं कर देते तब तक कैबिनेट में दोबारा शामिल नहीं होंगे. मेवालाल चौधरी ने कहा है कि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री को अपनी तरफ से सब कुछ स्पष्ट तौर पर कह दिया है. पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा है कि वह किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार की छवि के ऊपर आंच नहीं आने देंगे. 

नीतीश की छवि खराब नहीं होने देंगे

मेवालाल चौधरी ने कहा है कि वह नीतीश कुमार के सच्चे सिपाही हैं और इस नाते उनका फर्ज बनता है कि अपने नेता की छवि पर कोई आंच ना आने दे. उन्होंने खुद इसीलिए इस्तीफे की पेशकश की और नेतृत्व ने भी उनकी बात स्वीकार की है. मेवालाल चौधरी में गुरुवार को शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने के चंद घंटे के अंदर ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मेवालाल चौधरी की तरफ से नीतीश कुमार को जो इस्तीफा भेजा गया उसमें केवल एक लाइन का इस्तेमाल किया गया. मुख्यमंत्री की तरफ से भी मेवालाल के इस्तीफे पर 1 लाइन की अनुशंसा करते हुए उसे मंजूरी के लिए राज्यपाल फागू चौहान के पास भेज दिया गया था. 


मेवालाल पर घोटाला का आरोप

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बिहार के बड़े नौकरी घोटाले के आरोपी को अपना शिक्षा मंत्री बनाया था. मेवालाल चौधरी पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते नौकरी में भारी घोटाला करने का आरोप है. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने बिहार का राज्यपाल रहते मेवालाल चौधरी के खिलाफ जांच करायी थी और उन पर लगे आरोपों को सच पाया था. ये जांच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हुई थी. मेवालाल चौधरी पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में भी घोटाले का आरोप है. 


सबसे बड़ी बात ये है कि मेवालाल चौधरी के इस बड़े घोटाले के खिलाफ सत्तारूढ जेडीयू के नेताओं ने भी आवाज उठायी थी. विधान परिषद में जेडीयू विधान पार्षदों ने मेवालाल चौधरी के खिलाफ हंगामा ख़ड़ा कर दिया था. वहीं बाद में बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी ने इसे जोर शोर से उठाया था. सुशील कुमार मोदी सबूतों का पुलिंदा लेकर तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोबिंद से मिले थे. इसके बाद जांच हुई और जांच में पाया गया कि मेवालाल चौधरी ने कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति रहते बड़ा घोटाला किया. ये घोटाला 161 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में हुआ था. मेवालाल चौधरी पर लगे आरोपों को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार पर हमला बोल रही थी. जिसके बाद मेवाला चौधरी ने इस्तीफा दे दिया.