Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
03-Mar-2022 12:02 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान आरजेडी विधायक के समीर कुमार महासेठ ने यह पूछ कर सबको चौंका दिया कि मंत्री जी क्या आप मधुबनी के रहने वाले हैं? जी हां, प्रश्नोत्तर काल में अपने पूरक सवाल के तौर पर आरजेडी विधायक में यही पूछा। दरअसल लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़े अपने सवाल का जवाब मांगने के लिए समीर कुमार महासेठ खड़े हुए थे। मधुबनी में पेयजल योजना को लेकर उनका सवाल था और मंत्री रामप्रीत पासवान भी इसी जिले से आते हैं।
आरजेडी विधायक ने मधुबनी की चर्चा इसलिए की क्योंकि विभागीय मंत्री इसी जिले से आते हैं। समीर कुमार महासेठ ने पूछा कि मंत्री जी अगर आप तो मधुबनी जिले से आते हैं तो यहां आपके विभाग से जुड़ी योजना का बुरा हाल क्यों है? इसके जवाब में मंत्री रामप्रीत पासवान सदन में खड़े हुए तो उन्होंने तुरंत हामी भरी कि वह मधुबनी के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने लगे हाथ यह भी बता दिया कि इस मामले में वह कुछ भी नहीं कर सकते।
मंत्री रामप्रीत पासवान ने सदन में स्पष्ट तौर पर कह दिया कि अब यह योजना उनके विभाग से जुड़ी हुई नहीं है। यह मामला नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़ा हुआ है, लिहाजा वह कुछ भी नहीं कर सकते। थोड़ी देर तक के मधुबनी वाले कनेक्शन को लेकर विधानसभा में माहौल हल्का-फुल्का हो गया। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी यह पूछने से खुद को नहीं पाए कि आप दोनों मधुबनी के हैं?