ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा

Home / politics / महज डेढ़ सौ ग्राम सोने के लिए थाने के पास स्वर्ण व्यवसायी की...

महज डेढ़ सौ ग्राम सोने के लिए थाने के पास स्वर्ण व्यवसायी की हत्या: MLC जीवन कुमार ने डीजीपी भट्ठी से पूछे तीखे सवाल

24-Aug-2024 04:30 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के सासाराम में थाने से 100 मीटर की दूरी पर स्वर्ण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. महज डेढ सौ ग्राम सोने की लूट के लिए कारोबारी की हत्या कर दी गयी. इस घटना के बाद बीजेपी के एमएलसी जीवन कुमार ने बिहार के डीजीपी से तीखे सवाल पूछे हैं. जीवन कुमार ने कहा है कि ऐसी हालत रही तो बिहार के आभूषण कारोबारियों को अपना कारोबार बंद कर देना होगा.


बता दें कि गुरूवार की देर रात रोहतास के बड्डी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है. स्वर्ण व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर गांव लौट रहा था. उसी दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. स्वर्ण कारोबारी बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुही गांव के सूरज सोनी थे, जिनकी हत्या कर दी गयी.


थाने से 100 मीटर की दूरी पर मर्डर

ये घटना बड्डी थाने से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर हुई. मृतक के परिजनों ने बताया कि सासाराम के आलमपुर बाजार में उनकी ज्वेलरी की दुकान है. सूरज सोनी दुकान को बंद करके घर लौट रहे थे. रास्ते में बड्डी थाने से कुछ दूरी पर ही अपराधियों ने बैग लूटने की कोशिश की. उन्होंने बैग को दे भी दिया था लेकिन इसके बाद भी अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी. अपराधियों ने उन्हें 7 गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.


MLC जीवन कुमार ने जताया आक्रोश

इस घटना के बाद बीजेपी के एमएलसी जीवन कुमार ने गहरा आक्रोश जताया है. उन्होंने बिहार के डीजीपी से कहा है कि उनके कार्यकाल में पूरे बिहार में स्वर्णकार अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट बन गये हैं. आये दिन उनकी हत्या और लूट की घटना हो रही है लेकिन पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही है. ऐसे में स्वर्ण कारोबियों में भारी दहशत है. अगर यही स्थिति रही तो स्वर्ण व्यवसायी अपना कारोबार बंद करने को विवश हो जायेंगे.