ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी

Home / politics / सीमांचल में महागठबंधन को बड़ी राहत : मैदान में उतरने से पहले ही...

सीमांचल में महागठबंधन को बड़ी राहत : मैदान में उतरने से पहले ही ओवैसी ने डाले हथियार, सिर्फ दो सीट पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

04-Apr-2024 05:03 PM

By First Bihar

PATNA: आरजेडी-कांग्रेस और बीजेपी को धूल चटाने का दावा करने वाली असदुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। बिहार की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान कर चुकी ओवैसी की पार्टी अब बैकफुट पर आ गई है और सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।


दरअसल, बिहार में ओवैसी की पार्टी के एक मात्र विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने एलान किया है कि एआईएमआईएम सिर्फ किशनगंज और अररिया सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने इस बार पूर्णिया और कटिहार सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि कुछ दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने बिहार की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान किया था लेकिन अब उम्मीदवारी को लेकर बैकफुट पर आ गई है।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने हवाला दिया कि ओवैसी को बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए अधिक समय नहीं मिल पा रहा है।  इसलिए पार्टी ने फैसला लिया है कि सीमांचल की सिर्फ दो सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने किशनगंज सीट से खुद चुनाव मैदान में उतरने का दावा किया है। AIMIM के इस एलान के बाद महागठबंधन को बड़ी राहत मिली है। कहा जा रहा था कि सीमांचल में ओवैसी लालू और राहुल गांधी का खेल बिगाड़ सकते हैं। जबकि मैदान में उतरने से पहले ही ओवैसी ने अपने हथियार डाल दिए हैं।


एआईएमआईएम के इस फैसले पर जेडीयू ने हमला बोला है। जेडीयू ने आरोप लगाया है कि ओवैसी ने पैसे लेकर अपना फैसला बदला है। जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने आरोप लगाया है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के इस एलान से साफ हो गया है कि उसने महागठबंधन को सहयोग करने के लिए राजद और कांग्रेस के साथ सौदा किया है। उनके साथ पैसे का खेल किया गया है। लेकिन जनता सब कुछ देख रही है, चुनाव में इसका माकूल जवाब मिलेगा।