बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
20-May-2024 07:21 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 5 सीटों पर हो रहा लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सारण और हाजीपुर में मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक हुआ। सारण, सीतामढ़ी सीट पर कुछ जगहों के बूथों पर कुछ विवाद की खबरें सामने आई। चुनाव आयोग के पास शिकायत पहुंचते ही मामले की जांच करते हुए विवाद को समाप्त कर मतदान की प्रक्रिया बहाल की गई। बता दें कि 2019 की तुलना इस बार 1.25 फीसद कम मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर में वोटिंग हुई। सभी पांच सीटों पर कुल 55.85% मतदान हुआ।
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। बताया कि पांचवे चरण का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुछ जगहों पर ईवीएम की शिकायत थी। इसका निष्पादन तुरंत कर दिया गया। पांचवें चरण में कुल पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसके लिए आयोग की तरफ से 9433 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस पांचवें चरण के चुनाव में 84 मतदाता चुनावी मैदान में थे। जिसमें 6 महिला उम्मीदवार भी थी। जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी।
6 बजे तक सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर में 2019 के अपेक्षा 2024 में .1.25% मतदान कम हुआ है। 2024 में कुल मतदान 55.85% प्रतिशत हुआ जबकि 2019 में 57.07% मतदान हुआ था। मुजफ्फरपुर के दो मतदान केंद्रों पर वोट बहिष्कार भी हुआ। सीतामढ़ी में 57.55%, मधुबनी में 52.50% मुजफ्फरपुर में 58.10%, सारण में 54.50% और हाजीपुर में 56.84% मतदान हुआ। कुल मतदान 55.85% हुआ।
