ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

Home / politics / लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह ने महुआ विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा,...

लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह ने महुआ विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, कई गांवों में जाकर लोगों की सुनी समस्या

28-Sep-2021 06:28 PM

VAISHALI: लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। महुआ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण के दौरान उन्होंने वहां रहने वाले लोगों से मुलाकात की। संजय सिंह ने उनकी समस्याओं को जाना और उचित कार्रवाई की मांग अधिकारियों से की। अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ का दौरा करने के दौरान संजय सिंह पहले सिंघारा मुकुंदपुर स्थित दलित-महादलित टोला पहुंचे। 


जहां ग्रामीणों से मिलने के दौरान उन्हें यह पता चला कि गांव में बनी सड़क पर आवागमन से ग्रामीणों को रोका जा रहा है। जिसे सुनकर संजय सिंह भी हैरान रह गये उन्होंने तुरंत एसडीओ को फोन लगाया और इस मामले की जानकारी दी। एसडीओ से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने इस मामले पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मौके पर सीओ को भेजा। 


लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह ने जब एसडीओ को फोन लगाया तब उस दौरान भारी संख्या में बस्ती के लोग मौजूद थे। एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का चेहरा खिल उठा। ग्रामीणों ने इसके लिए संजय सिंह को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर जाने से उन्हें रोका जा रहा है जिससे बस्ती के लोग काफी परेशान हैं। संजय सिंह जी द्वारा एसडीओ साहब से बातचीत के बाद इस समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन मिला है।


सिंघारा मुकुंदपुर दलित-महादलित टोला के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह महुआ विधानसभा के जहांगीरपुर सलखनी पंचायत के मिल्की चकसिया गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान एक युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया। अपराधियों ने मोर्निंग वाक के दौरान गांव के वीरचंद्र पासवान के बेटे अभिषेक कुमार को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने अभिषेक की मोबाइल भी छीन ली और मौके से फरार हो गये। 


इस घटना को लेकर लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह ने थाना प्रभारी को फोन लगाया और मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी की भी बात कही। मिल्की चकसिया गांव के ग्रामीणों से मिलने के बाद संजय सिंह लोजपा के पुराने साथियों के भी मिले और उनके साथ बैठक की।

news image

news image