नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट
01-Sep-2021 01:35 PM
PATNA : बिहार में अनकंट्रोल क्राइम और अपराधियों का मनोबल बढ़ता देख पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. मांझी ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था एकदम चौपट है. अन्य जिलों के मुकाबले गया के हालात ज्यादा ख़राब हैं. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए.
दरअसल, मांझी गया जिले के रहने वाले संतोष यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. संतोष यादव की बीते 24 अगस्त को कुछ अपराधियों ने घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अबतक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर मांझी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और पुलिस पर सवाल उठाया.
मांझी ने बताया कि संतोष यादव के भाई पर पहले भी हमला हुआ था लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी. अब संतोष यादव की हत्या हो गई है तो इनके घर पर होमगार्ड के 2 जवानों को सुरक्षा के लिए रखा गया है. संतोष के परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया है और उसे नामजद अभियुक्त बनाया है. फिर भी पुलिस एक सप्ताह बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. ये देखकर गया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाना स्वाभाविक है. उन्होंने संतोष के परिजनों को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की.