ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / politics / लॉ एंड ऑर्डर पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को दिखावटी बताया, बोले.. BJP...

लॉ एंड ऑर्डर पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को दिखावटी बताया, बोले.. BJP के पास तो CM का चेहरा तक नहीं

04-Apr-2022 12:52 PM

PATNA : बिहार में तेजी के साथ गिरती कानून व्यवस्था के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को जोरदार तरीके से घेरा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि लॉ एंड ऑर्डर के मसले पर नीतीश सरकार केवल दिखावटी सरकार बनकर रह गई है. कानून व्यवस्था को लेकर केवल बड़ी-बड़ी बातें होती हैं. लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकलता. तेजस्वी ने कहा है कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है तो बाकी किसी के सुरक्षित होने का सवाल कहां बचता है.


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री को उनके घर में घुसकर किसी ने घूंसा मारा इससे बड़ी बात क्या हो सकती है लेकिन इस मामले में भी किसी बड़े अधिकारी के ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया गया मैंने पहले ही कह दिया था कि मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में केवल छोटे पुलिसकर्मियों पर ही एक्शन होगा तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार केवल कानून का राज होने कद्दावर करते हैं लेकिन हकीकत से बिहार की जनता समझ रही है उन्होंने इस मसले पर चिराग पासवान का समर्थन भी किया है.


तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में अगर बीजेपी नेता योगी मॉडल की मांग कर रहे हैं तो इसका सीधा मतलब यह है कि बिहार के अंदर बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं है. तेजस्वी  यादव ने कहा कि बिहार में बीजेपी के पास मुख्यमंत्री के लिए कोई चेहरा नहीं है. यही वजह है कि उनके दोनों डिप्टी सीएम अब इस तरह की बयानबाजी करने लगे हैं. बीजेपी नेताओं को बिहार में अगर कोई चेहरा नहीं मिला तो वह योगी मॉडल की बात कर रहे हैं. 




विधान परिषद चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि चुनाव के दौरान जीत के दावे तो सभी करते हैं लेकिन हकीकत यह है कि इस बार जीत कर आए पंचायती राज्य प्रतिनिधि सामाजिक न्याय की विचारधारा वाले हैं और इसका परिणाम भी जल्द सामने दिखेगा.