Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
29-Jan-2026 08:16 AM
By FIRST BIHAR
Land for Job Case: आज का दिन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। देश के चर्चित जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) घोटाले से जुड़े मामले में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्य आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हो सकते हैं। इस मामले में अदालत में सुनवाई होनी है, जहां सभी आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाने की संभावना है।
इससे पहले इसी महीने राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट पर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, हेमा यादव और मीसा भारती समेत 46 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। वहीं, मामले से जुड़े 52 आरोपियों को अदालत ने बरी भी कर दिया था।
मामले की सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि लालू यादव ने रेल मंत्रालय को अपनी निजी जागीर की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों को सौदेबाजी का माध्यम बनाकर यादव परिवार ने रेलवे अधिकारियों और करीबी सहयोगियों की मिलीभगत से जमीन हासिल की।
बता दें कि लैंड फॉर जॉब केस लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के कार्यकाल के दौरान का है। यह मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम-मध्य जोन में की गई ग्रुप-डी नियुक्तियों से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इन नियुक्तियों के बदले आवेदकों से जमीन ली गई, जिसे राजद सुप्रीमो के परिवार के सदस्यों या सहयोगियों के नाम स्थानांतरित किया गया।
सीबीआई ने इस कथित घोटाले को लेकर लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। एजेंसी का दावा है कि ये नियुक्तियां नियमों का उल्लंघन कर की गईं और इनमें बेनामी संपत्तियों के लेन-देन शामिल थे, जो आपराधिक कदाचार और साजिश की श्रेणी में आते हैं। वहीं, सभी आरोपियों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।