कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी
25-Sep-2022 06:58 AM
DELHI : बिहार की सियासत से लेकर देश की सियासत के लिए आज का दिन बेहद ख़ास होने वाला है। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश एक ख़ास मिशन पर हैं और वे विपक्ष को एकजुट करने के लिए अलग-अलग राज्यों में जा रहे हैं। आज शाम लालू-नीतीश सोनिया गांधी से मिलेंगे।
आपको बता दें, बीजेपी विरोधी गठबंधन को लेकर आज ये तीनो नेता मिलेंगे। वहीं, सीएम नीतीश आज हरियाणा के फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल की रैली में भी हिस्सा लेंगे। दरअसल, लालू यादव कल यानी शनिवार की दोपहर ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज दिल्ली जाएंगे। सोनिया गांधी से मिलने के पहले सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हरियाणा के फतेहाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे।
सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक़ सीएम नीतीश कुमार के साथ आज डिप्टी सीएम भी दिल्ली रवाना होंगे। अब तक नीतीश कुमार ने कई विपक्षी नेताओं से मुलाक़ात कर ली है। जब वे इससे पहले दिल्ली गए थे तब उनकी मुलाकात राहुल गांधी से भी हुई थी।