BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी
21-Apr-2024 01:11 PM
By First Bihar
KISHANGANJ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोला है। इससे पहले शनिवार को कटिहार की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खुले मंच से कह दिया था कि लालू प्रसाद को इतने ज्यादा बाल-बच्चा नहीं पैदा करना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे दिन लालू प्रसाद पर परिवारवाद करने का आरोप लगाते हुए यह हमला बोला है।
किशनगंज में चुनावी सभा में सीएम नीतीश ने लालू प्रसाद पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा, "आज हम जिन लोगों के साथ हैं, क्या वे परिवारवादी हैं ? लेकिन उ लोग परिवारवादी है.. अपने रहा.. बेटी को बनाया.. बेटा को बनाया और अब सब बेटी को बनवा रहा है। यह कोई तरीका है। कांग्रेस में भी क्या हुआ? आजादी की लड़ाई में कांग्रेस वाला लड़ा और अब आज उसमें कौन है? परिवारे के ही न हैं, कि कोई दूसरे हैं। इसलिए तो कांग्रेस खत्म होता चला जा रहा है"।
किशनगंज से जेडीयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम नीतीश ने कहा, "आजादी के लड़ाई में जो कांग्रेस का काम था, वह चीज तो वह लोग भूल रहे हैं। बाकी लोगों को न मौका मिलना चाहिए.. यहां तो परिवारे को मौका मिल रहा है। ये सब परिवारवादी है, हमलोग आप सभी लोगों को अपना परिवार मानते हैं.. पूरे बिहार को हम अपना परिवार मानते हैं और सबके लिए काम करते हैं"।
उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा, “सब कुछ आप लोगों के लिए ही तो कर रहे हैं.. हम लोग के लोकसभा क्षेत्र से जो मुजाहिद आलम साहब हैं तो इनको जिताइएगा न? रैली में मौजूद मतदाताओं से सीएम नीतीश ने हाथ उठावाकर पूछा कि इनको जिताइएगा कि नहीं? बता दें कि किशनगंज में दूसरे चरण में आगामी 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है। एनडीए में इस सीट से जेडीयू के मुजाहिद आलम साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं"।