ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / लालू के ठिकानों पर छापेमारी से गदगद हैं नीतीश: सुशील मोदी ने बताया...

लालू के ठिकानों पर छापेमारी से गदगद हैं नीतीश: सुशील मोदी ने बताया कि क्या है खुशी का राज, कहा-लालू और तेजस्वी का जेल जाना तय

12-Mar-2023 09:07 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सियासी बड़े भाई लालू प्रसाद यादव के परिजनों के घरों पर हुई छापेमारी से गदगद हैं। अगर कोई समझ रहा है कि नीतीश कुमार इससे दुखी या नाराज हैं तो वह गलत है। खास कर तेजस्वी यादव के घर पर हुई रेड और उनसे संबंधित कागजातों की बरामदगी से तो नीतीश और ज्यादा खुश हैं। भाजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ऐसा ही दावा किया है।


सुशील कुमार मोदी ने कहा कि " नौकरी के बदले जमीन " घोटाले में लालू परिवार के परिसरों पर जांच एजेंसियों के छापे पर नीतीश कुमार चाहे जो बयान दें, लेकिन सबसे ज्यादा खुश वही हैं. वैसे भी सीबीआई या ईडी की कार्रवाई के सूत्रधार भी नीतीश कुमार ही हैं। 


सुशील मोदी ने कहा है कि लालू परिवार खास कर तेजस्वी यादव के खिलाफ जांच और पूछताछ की कार्रवाई के कारण नीतीश की कुर्सी पर मंडरा रह खतरा फिलहाल टल गया है. नीतीश कुमार को हटाकर तेजस्वी प्रसाद यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने का राजद का दबाव लगातार बढ़ रहा था. वह फिलहाल टल गया है. ये जदयू के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है।


सुशील मोदी ने कहा कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में जो कार्रवाई हो रही है उसके सूत्रधार भी नीतीश कुमार ही हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कहने पर ललन सिंह ने सीबीआई को सबूत के कागजात उपलब्ध कराये थे। अब जब जांच में सब खुलासा हो रहा है तो नीतीश और ललन सिंह विरोध का दिखावा कर रहे हैं।


दरअसल उन्हें पता है कि इस मामले में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सहित सभी 16 अभियुक्तों का जेल जाना तय है. जेडीयू के लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी.  सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार जाँच की धीमी गति पर सवाल उठा रहे हैं. दरअसल, वे चाहते हैं कि जांच तेज हो ताकि  अभियुक्तों को जल्दी सजा मिले और नीतीश कुमार 2025 तक बिना किसी बाधा के मुख्यमंत्री बने रहें.