युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
13-Apr-2024 02:04 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशी जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों को क्षेत्र की जनता का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रत्याशियों से कई सवाल कर रहे हैं जिसका जवाब देते नहीं बन रहा है।
बता दें कि किशनगंज में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। वहां से एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी ने अपना नामांकन भी कर दिया है अब कैडिडेट चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद आजाद के खिलाफ किशनगंज में लोगों ने जमकर विरोध किया। मो. जावेद जब बायसी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तभी एक युवक उनसे सवाल करने करने लगा।
युवक का कहना था कि सांसद फंड का इस्तेमाल किशनगंज में जितना होना चाहिए था उतना नहीं हुआ। युवक कांग्रेस उम्मीदवार से सांसद फंड के 5 करोड़ का हिसाब मांगने लगा। युवक ने जब कांग्रेस सांसद का विरोध किया तब स्थानीय लोग भी उसके समर्थन में खड़े हो गये।
लोगों का कहना था कि कांग्रेस सांसद मो. जावेद ने किशनगंज की जनता से कई वादे किए थे लेकिन वो वादा आज तक उन्होंने पूरा नहीं किया। यहां तक कि सूर्यापूरी समाज को अब तक ईबीसी 2 का दर्जा तक नहीं दिलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस सांसद का जमकर विरोध किया।
लोगों के आक्रोश को देखते हुए कांग्रेस सांसद मो. जावेद आजाद ने कहा कि सूर्यापूरी मामले को लेकर हमने संसद में सवाल उठाया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा था। जिसके बाद उनके तरफ से यह जवाब आया कि सूर्यापूरी समाज के लोगों को रिजर्वेशन की कोई जरूरत नहीं है।
कांग्रेस सांसद जावेद ने विरोध कर रहे लोगों के सवालों का जवाब दिया। लेकिन स्थानीय लोग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थे वो लगातार क्षेत्र के सांसद का विरोध कर रहे थे। बता दें कि कांग्रेस ने किशनगंज से डॉ. मोहम्मद जावेद को फिर से चुनाव के मैदान में उतारा है। जबकि एनडीए ने मुजाहिद आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है।