Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
22-Jan-2024 09:36 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर समस्तीपुर में एक परिचर्चा आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद व जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की। साथ ही उनके नाम पर यूनिवर्सिटी खोले जाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि आज सभी पार्टी के लोग कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प ले रहे हैं। यही उनकी विचारधारा की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि कोई यूं ही जननायक नहीं बन जाता। हम चाहते हैं कि कर्पूरी जी की अगली जयंती उनके नाम पर बनने वाले यूनिवर्सिटी में ही हो।
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश मे राजनीति तेज है। कॉंग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिले आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने समस्तीपुर में रामलला को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से हम सभी काफी प्रभावित है। के सी त्यागी ने समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की चर्चा करते हुए कहा कि वे भी मानते थे कि भगवान राम हमारे भारत के गौरवशाली इतिहास के संवाहक है। उन्होंने जगह-जगह रामलीला कराने की बात कही थी।