बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
27-Jan-2024 03:55 PM
By First Bihar
PURNEA: RJD, BJP, JDU के बाद कांग्रेस ने भी विधायक दल की बैठक बुलाई। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक आज पटना से 300 किलोमीटर दूर पूर्णिया में बुलाई थी लेकिन कम विधायक के पहुंचने के कारण यह बैठक आज टल गयी है। अब यह बैठक कल रविवार की दोपहर दो बजे होगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस विधायकों को 28 जनवरी को पूर्णिया बुलाया गया है। शनिवार को राहुल गांधी की यात्रा को लेकर गठित कमेटी की बैठक ही बुलाई गयी थी। जिसमें करीब एक दर्जन विधायक इसके सदस्य हैं। उन्हें भी रविवार की बैठक में शामिल होना है।
बता दें कि बिहार में कांग्रेस विधायकों की संख्या 19 है। जिसमें शनिवार को जो विधायक पहुंचे उनमें मनोहर सिंह, छत्रपति यादव, नीतू सिंह, अजीत शर्मा, इसरारुल हक और अबीदुर रहमान शामिल हैं। दो विधायक के अररिया में हैं। ऐसे चर्चा है कि इनमें से कुछ विधायक टूटकर जेडीयू में जा सकते हैं।
इसी डर से कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक पटना में ना कर 300 किलोमीटर दूर पूर्णिया में रखी है। पूर्णिया में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। पहले शनिवार को यह बैठक बुलाई गयी थी लेकिन कम संख्या में कांग्रेस विधायक पूर्णिया पहुंचे थे जिसके कारण यह बैठक टाल दी गयी है।
अब यह बैठक रविवार 28 जनवरी को दोपहर दो बजे होगी। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी किशनगंज से होते हुए कल पूर्णिया पहुंचेंगे इसलिए आज होने वाली बैठक को टाल दिया गया है। अब यह बैठक कल होगी। जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। राहुल गांधी ने जीतनराम मांझी को फोन किया है वही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार को फोन किया है।