ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
07-Nov-2025 06:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गोपालगंज में दलितों की पिटाई के मामले पर कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। बिहार के हालात को देखकर लोग निराश हैं और अब केवल धमकाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
मांझी ने राजद की आलोचना करते हुए कहा कि यह उनका नेचर है। दलितों की पार्टी होने के बावजूद राजद हमेशा ऐसे काम करती है। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब लालू यादव ने 35 विधायकों के साथ राज्यपाल को ज्ञापन देकर मुझे हटाने की कोशिश की थी। उन्होंने आगे कहा कि राजद के लोग दलितों के दुश्मन हैं, लेकिन कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी को बचाते नहीं हैं और किसी को फसाते भी नहीं हैं।
जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी द्वारा एनडीए पर वोट चोरी का आरोप लगाने को झूठ बताया और कहा कि यह पहली बार नहीं है, वे हमेशा ऐसे बयान देते रहते हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की माता को गाली दी और छठ के बारे में भी गलत बातें कही। उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। मांझी ने कहा कि वोट चोरी नहीं हो रही है, बस हार मान ली गई है, इसलिए अब वोट चोरी की बात की जा रही है।
रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना