Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Union Budget : आज पेश होगा देश का आम बजट, जानिए किन वर्गों को मिल सकती है राहत सासाराम में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने CJM कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल समस्तीपुर में भाई से अवैध वसूली कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद आवास सहायक स्मिता कुमारी को किया गया सेवामुक्त मुजफ्फरपुर: चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी विफलता, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को किया बाइज्जत बरी क्या बिहार में यही शराबबंदी है? पंजाब से यूपी के रास्ते लाई जा रही थी शराब, पाइपों के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी
01-Nov-2025 03:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सीना 112 इंच का है और वे चाहें तो पांच घंटे में पूरे पाकिस्तान पर कब्जा कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान की जनता के प्रति कोई दुश्मनी नहीं होने के कारण युद्ध रोक दिया।
मांझी ने यह बातें वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में कही। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बिहार सुरक्षित रहेगा। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए मांझी ने कहा कि आतंकियों ने महिलाओं का सिंदूर उजाड़ा, लेकिन मोदी ने उनके घर में घुसकर आतंकियों को सबक सिखाया।
उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कांग्रेस सांसद ने दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर विराम लगा दिया। साथ ही, मांझी ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को जनता ने जननायक का सम्मान दिया, जबकि राजद के लोग तेजस्वी यादव को जननायक बता रहे हैं। यह उनकी उपाधि की चोरी है।
मांझी ने मतदाताओं से अपील की कि वोट नीतीश कुमार को देना चाहिए, जिन्होंने उन्हें, एक मुशहर के बेटे को, मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि लालू यादव का राज रहता तो अपने बेटे को ही मुख्यमंत्री बनाते। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकसित राज्य बनेगा।
उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार अच्छे मुख्यमंत्री हैं और मोदी से बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार वर्तमान में राज्य का संचालन कर रही है और भविष्य में भी इसे अच्छे से चलाएगी। उन्होंने मतदाताओं से विशेष रूप से अपील की कि किसी और पर, खासकर जंगलराज वाले दलों पर भरोसा न करें, क्योंकि ये लोग गरीबों का हक लूटकर सत्ता पर कब्जा जमाना चाहते हैं।