‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा
30-Oct-2020 05:45 PM
SAMASTIPUR: आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आज उस उम्मीदवार का नाम ही भूल बैठे जिसके लिए वे चुनावी सभा करने गये थे. तेजस्वी यादव चुनावी सभा में कई दफे उम्मीदवार का गलत नाम बोल गये. बाद में भीड़ ने उन्हें याद दिलाया कि उम्मीदवार का सही नाम क्या है.
दरअसल तेजस्वी प्रसाद यादव आज समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस सीट से आरजेडी की सहयोगी पार्टी सीपीएम के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. सीपीएम ने वहां अजय कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. लेकिन तेजस्वी प्रसाद यादव बार बार मंच से ये बोलते रहे कि लोग अमित कुमार को अपना एक-एक वोट देकर विजयी बनायें.
तेजस्वी के तीन-चार दफे अमित कुमार बोलने के बाद भीड़ ने उन्हें उम्मीदवार का सही नाम बताया. लोगों ने बताया कि उम्मीदवार का नाम अजय कुमार है अमित कुमार नहीं. इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी भूलसुधार किया और अजय कुमार के लिए वोट मांगा. उन्होंने कहा कि अजय कुमार को दिया गया हर वोट बेहतर बिहार की नींव रखेगा.
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 15 वर्षों में बिहार की जनता को ठगा है. किसी को रोजगार नहीं मिला, जो था वह भी छीन गया. पलायन बढ़ गया है और शिक्षा पूरी तरह से चौपट हो गई है. जिसने 15 साल में लोगों को रोजगार नहीं दिया, अब वे क्या करेंगे.