Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
29-Aug-2021 07:13 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आज पटना में होने जा रही है। इसके पहले कल यानी शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय परिषद के एजेंडों पर चर्चा की गई थी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज शाम प्रदेश जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बुलाई गई है। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित परिषद के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे।
शनिवार को हुई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद ही जनता दल यूनाइटेड ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बना रहा है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है और आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी इस पर चर्चा होगी। पार्टी इस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी कि कैसे जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया जाए। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के फैसले पर भी परिषद अपनी मुहर लगाएगा। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।
इसके अलावे राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जातीय जनगणना के मसले पर राजनीतिक प्रस्ताव पास किया जा सकता है। पार्टी कई अन्य मसलों पर भी पार्टी फैसला कर सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पदाधिकारियों की बैठक के दौरान ही कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम किया जा रहा है उसे समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाए जेडीयू इसके लिए काम करेगा। संगठन को लेकर राष्ट्रीय परिषद की बैठक में क्या चर्चा होती है इस पर भी सबकी नजरें रहेंगी।