ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / politics / JDU राज्य परिषद की बैठक आज, तीन एजेंडों पर लगेगी मुहर

JDU राज्य परिषद की बैठक आज, तीन एजेंडों पर लगेगी मुहर

27-Nov-2022 06:58 AM

PATNA : आज जनता दल यूनाइटेड के राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। प्रदेश जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी शामिल होंगे, साथ ही साथ 500 नेताओं की मौजूदगी में राज्य परिषद के सामने कई महत्वपूर्ण एजेंडे लाए जाएंगे। 


प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह आज प्रस्ताव रखेंगे। वह राज्य परिषद के सामने उमेश सिंह कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचन की अधिकारिक जानकारी देंगे, जिस पर परिषद अपनी मुहर लगाएगा। राष्ट्रीय परिषद के गठन और राज्य कार्यकारिणी के गठन से संबंधित प्रस्ताव भी आज की बैठक में लाए जाएंगे। इस बैठक को संगठन के नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है। नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होने के बाद आज राजगीर भी जाने वाले हैं। 


इसके पहले कल मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को एक बार फिर से उनके पद पर बने रहने की हरी झंडी मिल गई। उमेश सिंह कुशवाहा इकलौते ऐसे उम्मीदवार रहे जिन्होंने जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के सामने उन्होंने अपना नामांकन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी उनके साथ रहे। ललन सिंह कुशवाहा के प्रस्तावक बने। इसके अलावा पार्टी के दूसरे नेताओं की मौजूदगी में कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया और नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हो गए। आज उमेश सिंह कुशवाहा के निर्वाचन की अधिकारिक घोषणा की जाएगी।