गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Nov-2025 12:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार की राजनीति इन दिनों एक बार फिर तेज़ हलचल से गुजर रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भले ही एनडीए बहुमत के साथ सत्ता में लौट आया हो, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर बना सस्पेंस अब तक खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ऐसा पोस्टर जारी किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
जेडीयू के इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी तस्वीर के साथ लिखा है— “बिहार है खुशहाल, फिर से आ गए नीतीश कुमार।” कैप्शन में पार्टी ने टिप्पणी की “खुशहाल है बिहार... सुरक्षित है बिहार।” पोस्टर देखने के बाद राजनीतिक विश्लेषकों और जनता के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या जेडीयू संकेत दे रही है कि नीतीश कुमार ही एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभालेंगे?
एनडीए की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है। गठबंधन में शामिल बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हम और आरएलएम के शीर्ष नेताओं की बैठक जल्द होने वाली है, जिसमें नेतृत्व पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। लेकिन जेडीयू के इस पोस्टर ने औपचारिक निर्णय से पहले ही चर्चाओं का दरवाज़ा खोल दिया है। खास बात यह है कि यह पोस्टर ऐसे समय में जारी किया गया है जब बिहार की राजनीति में सत्ता संतुलन और सीएम पद को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
बता दें कि एनडीए में सबसे ज्यादा सीटें बीजेपी के पास हैं, जबकि जेडीयू दूसरे नंबर पर है। इसके बावजूद जेडीयू लगातार नीतीश कुमार को सुशासन का चेहरा और सर्वमान्य नेता बताती रही है। इसलिए इस पोस्टर को पार्टी का एक अप्रत्यक्ष दावा माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पोस्टर जेडीयू की ओर से जनता और गठबंधन को यह संदेश देने की कोशिश है कि पार्टी नीतीश कुमार के विकल्प पर विचार करने के मूड में नहीं है।
वहीं बीजेपी की ओर से भी कोई सार्वजनिक असहमति सामने नहीं आई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद फैसला पहले ही तय हो चुका है। अब निगाहें एनडीए की होने वाली औपचारिक बैठक पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री पद पर अंतिम मुहर लगेगी। लेकिन इतना तय है कि जेडीयू के इस पोस्टर ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है और एक बार फिर बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की भूमिका को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।