ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!

Home / politics / जेडीयू MLC के सवाल का भोला यादव ने दिया जवाब, कहा-कुछ भी बोलने...

जेडीयू MLC के सवाल का भोला यादव ने दिया जवाब, कहा-कुछ भी बोलने से पहले ज्ञान अर्जित करें

21-May-2024 09:11 PM

By First Bihar

PATNA: जदयू विधान पार्षद और पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद से जवाब मांगा कि छपरा में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ पार्टी के नेता भोला यादव किस हैसियत से मतदान केंद्रों पर घूम रहे थे? नीरज कुमार के इस सवाल का जवाब देते हुए राजद नेता भोला यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि नीरज जी को चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव में उम्मीदवार को घुमने के सम्बंध में दिए गए निर्देश का कोई ज्ञान नहीं हैं। पहले वे चुनाव मेनुअल को पढ़े और ज्ञान अर्जित करें, तब प्रेस वार्ता करें।


भोला यादव ने आगे कहा कि चुनाव मेनुअल कहता है कि उम्मीदवार के साथ चालक के आलावा तीन लोग चुनाव के दिन घुमेंगे। उसका विधिवत परमीशन निर्वाची पदाधिकारी देते है। उसमें उम्मीदवार के साथ मेरा भी नाम शामिल था और परमीशन निर्वाची पदाधिकारी का लाल रंग के पेपर में गाड़ी में सटा हुआ था। किसी पर किसी भी तरह का आरोप लगाने से पहले सत्यता की जाँच कर लें, भ्रम न फैलावें। मैं कानून सम्मत कार्य हीं करता हूँ।


उन्होंने कहा कि बुथ संख्या 318 एवं 319 पर हमलोग बुथ पर अपने वोटर का हाल चाल एवं पीठासीन पदाधिकारी से अब तक पड़े मत की जानकारी लेने गए थे। उसी समय बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के गुंडों द्वारा हमला किया गया। गाली दी गई एवं आज तीन लोगों को गोली मारी गयी। ये सभी कार्रवाई हताशा एवं हार के डर से की गयी हैं। इस घटना की मैं निन्दा करता हूँ एवं सरकार से माँग करता हूँ कि पीड़ित को न्याय मिलें।


जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने क्या कहा?

बता दें कि जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने राजद से यह पूछा था कि क्या यह सही नहीं है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक जो लोग संबंधित लोकसभा क्षेत्र के वोटर नहीं होते हैं उन्हें मतदान के एक दिन पहले उस लोकसभा क्षेत्र को छोड़ना है जहां वह घूम रहे होते हैं? ऐसे में लालू प्रसाद के राजनीतिक सिपहसालार भोला यादव किस हैसियत से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ मतदान केंद्रों पर घूम रहे थे। 


नीरज कुमार ने कहा कि मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दौरान रोहिणी आचार्य की गाड़ी की वीडियो फुटेज की जांच क्या नहीं होनी चाहिए? नीरज ने यह मांग की थी कि छपरा में जो हिंसा हुई है उसे लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लोगों एवं आजेडी के चुनाव प्रबंधन में जुटे लोगों के मोबाइल नंबर का सीडीआर जांच होनी चाहिए। 


नीरज कुमार के सभी सवालों का जवाब राजद नेता भोला यादव ने दिया है। नीरज कुमार के इस सवाल का जवाब देते हुए राजद नेता भोला यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि नीरज जी को चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव में उम्मीदवार को घुमने के सम्बंध में दिए गए निर्देश का कोई ज्ञान नहीं हैं। पहले वे चुनाव मेनुअल को पढ़े और ज्ञान अर्जित करें, तब प्रेस वार्ता करें।