‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा
24-Aug-2024 02:42 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को अचानक से एक पत्र जारी कर यह एलान किया कि पार्टी की बिहार प्रदेश कमेटी और सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का एलान कर दिया गया है। पार्टी के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है।
जेडीयू की पुरानी कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज ही भंग किया था। अब 115 सदस्यों वाली नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। पिछली कमेटी में 550 सदस्य शामिल थे लेकिन नई कमेटी में संख्या को घटाकर 115 कर दिया गया है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है।
बता दें कि 2023 के मार्च में जेडीयू की जंबोजेट प्रदेश कमेटी का गठन किया गया था। 21 मार्च 2023 को जारी जेडीयू की प्रदेश कमेटी में 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 प्रदेश सचिव और 11 नेताओं को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष भी बनाये गये थे। सबसे पहले 251 नेताओं को प्रदेश का पदाधिकारी बनाया गया था। बाद में कुछ औऱ लोग जोड़े गये थे। जेडीयू की प्रदेश कमेटी लगभग 260 लोगों की थी।
करीब 260 लोगों की प्रदेश कमेटी बनाने के बाद भी जेडीयू को लगा था कि वह अपने सभी लोगों को पद का झुनझुना नहीं थमा पायी है, लिहाजा जुलाई 2023 में राजनीतिक सलाहकार समिति का गठन किया गया। पार्टी के 273 नेताओं को राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया था। 24 अगस्त को समिति को अचानक भंग कर दिया गया और एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का ऐलान कर दिया गया है।






