बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
23-May-2024 03:00 PM
By First Bihar
BETTIAH : वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के पक्ष में खेसारी लाल यादव ने गुरुवार को चुनाव प्रचार किया। आरजेडी के चुनाव चिन्ह लालटेन छाप की फोटो वाली गाड़ी में बैठकर भोजपुरी फिल्म स्टार व सिंगर खेसारी लाल यादव जेडीयू प्रत्याशी सुनील कुमार कुशवाहा के रोड शो में शामिल होने पहुंचे थे। शनिचरी थानाक्षेत्र स्थित मुन्ना मोटानी फार्म हाउस से यह रोड शो शुरू किया था।
इस रोड शो में सैकड़ों बाइक सवार और सैकड़ों की संख्या में कार सवार समर्थक शामिल हुए। इस दौरान भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने हाथ जोड़कर मतदाताओं से जदयू प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। रोड शो में लौरिया विधायक सह भोजपुरी गीतकार विनय बिहारी भी मौजूद थे।
बेतिया के नरकटियागंज मे रोड शो करने आए खेसारीलाल यादव, प्रत्याशी सुनील कुमार व अन्य लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का प्रचार-प्रसार आज शाम थम जायेगा। ऐसे में सभी प्रत्याशी चुनाव-प्रचार में अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। वहीं वाल्मिकिनगर लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन से JDU प्रत्याशी के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
वहीं आज प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन भोजपुरी सिने स्टार खेसारीलाल यादव ने एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो में सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। लोगों का हुजूम सड़क के अलावा घरों की छतों से खेसारी लाल की एक झलक पाने को बेताब दिखा। खेसारीलाल यादव ने खुली गाड़ी से ही हाथ हिलाकर लोगों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की।