ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा

Home / politics / JDU के बड़बोले विधायक के बिगड़े बोल, कहा - बुलो मंडल तो *$@*...

JDU के बड़बोले विधायक के बिगड़े बोल, कहा - बुलो मंडल तो *$@* है सा*$@*, सांसद अजय मंडल पर भी की आपत्तिजनक टिप्पणी

26-Aug-2024 08:09 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता और जदयू के बड़बोले विधायक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले नेता गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के नेता को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां का सासंद अजय मंडल  काला नाग हैं। इसके अलावा उन्होंने बुलो मंडल पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 


गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी यानी जेडीयू के सांसद अजय मंडल और जेडीयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जदयू के विधायक न भागलपुर सांसद को उनके सांवले रंग के कारण काला नाग तक कह दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने बुलो मंडल को कमीना तक कह दिया। 


दरअसल बिहपुर विधानसभा के एनडीए कार्यालय में जेडीयू नेताओं के बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच पर बिहपुर विधायक और अन्य नेताओं के साथ गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे। ऐसे में जब विधायक गोपाल मंडल को माइक दिया गया तो अपनी ही पार्टी के दो बड़े नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। 


गोपाल मंडल ने बुलो मंडल को गाली देते हुए कहा कि उसके पर गोली चला था हम उसके दुश्मन को मरवा कर एनकाउंटर लिखवा दिये थे। लेकिन वो कमीना क्या किया? हमको ही नहीं पूछने लगा दोनों नाग है एक गोरा नाग एक काला नाग शाला उस नाग से बचिएगा। हम फाइटर आदमी है गलत आदमी धरा जाए तो मुंडी छोड़कर समूचा धर अलग हो जाएगा। बुलवा कोई बोलता है कोई मुंहे में थप्पड़ मारेंगे। 


गोपाल मंडल ने आगे कहा कि क्या जरूरी था उसको अतिपिछड़ा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का वो तीस मार खां बनने लगा। राजद से भगा दिया तो अब जेडीयू में आ गया है। आगे जेडीयू सांसद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उसके पास संसाधन है रुपये का कमी नहीं है गाड़ी से वसूली किया है। हर दिन उसके घर में एनटीपीसी से पांच लाख आता है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हम अजय मंडल को बोले सभी को संसाधन मुहैया करवाइए।  इतना ही नहीं आगे उन्होंने बिहार के सभी थानाध्यक्षों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थानाध्यक्ष बिना पैसा लिए काम नहीं करता है। हम तो थानेदार को गाली गलौज ही करते हैं। हम पैसा नहीं देते हैं।