ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / politics / जातीय गणना पर राहुल गांधी का दावा: मैंने नीतीश कुमार को कहा था...

जातीय गणना पर राहुल गांधी का दावा: मैंने नीतीश कुमार को कहा था कि कास्ट सर्वे कराना ही पड़ेगा, मैं आपको छूट नहीं दूंगा

30-Jan-2024 05:42 PM

By Tahsin Ali

PATNA: अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर बिहार आये कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा अजीबो गरीब दावा कर दिया. राहुल गांधी ने पूर्णिया में सभा की. वहां कहा-बिहार में तो जातीय गणना तो मैंने करवायी. हमने नीतीश कुमार को कह दिया था कि बिहार में जातिगत गणना तो आपको कराना ही पड़ेगा, मैं आपको छूट नहीं दूंगा. हमारे दबाव में जातीय गणना करा कर नीतीश कुमार फंस गये. 


राहुल गांधी का अजीबो गरीब दावा

राहुल गांधी ने पूर्णिया की सभा में दावा ऐसा किया कि बिहार के लोग वाकई हैरान रह गये होंगे. राहुल गांधी ने सभा में कहा-“बात समझिये, नीतीश जी कहां फंस गये. मैंने नीतीश जी से साफ कह दिया कि देखिये, आपको जाति जनगणना बिहार में करनी पड़ेगी. हम आपको छूट नहीं देंगे. हमने और आरजेडी ने नीतीश जी पर दबाव डाल कर ये काम करवाया.”


राहुल गांधी ने कहा कि यहीं नीतीश कुमार फंस गये. जाति गणना कराने के कारण बीजेपी से प्रेशर आया. बीजेपी नहीं चाहती कि इस देश का एक्सरे हो. वे डरते हैं एक्सरे से. दूध का दूध, पानी का पानी हो जायेगा. पता लग जायेगा कि कितने दलित हैं, कितने ओबीसी हैं, कितने आदिवासी हैं. बीजेपी ये नहीं चाहती. बीजेपी चाहती है कि जनता का ध्यान इधर-उधर जाये. लेकिन सामाजिक न्याय पर गलती से भी आपका ध्यान नहीं चला जाये. 


राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश जी जातिगत जनगणना को लेकर ही फंस गये और बीजेपी ने उन्हें निकलने का रास्ता दे दिया. और नीतीश कुमार उस रास्ते पर निकल गये. सामाजिक न्याय देने की जिम्मेवारी बिहार में हमारे गठबंधन की है, नीतीश जी की यहां कोई जरूरत नहीं है. यहां पर हम अपना काम कर लेंगे. हमारा गठबंधन सामाजिक न्याय का काम कर लेगा.


राहुल गांधी के दावों की हकीकत

अब राहुल गांधी के दावों की हकीकत समझिये. कांग्रेस के साथ आने से काफी पहले से नीतीश कुमार जातिगत जनगणना कराने की मांग करते रहे हैं. वे कई दफे बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेज चुके थे कि देश भर में जातिगत जनगणना करायी जाये. 2022 में राजद, कांग्रेस के साथ सरकार बनाने से पहले से ही नीतीश कुमार प्रधानमंत्री से मिलकर ये मांग कर चुके थे कि जातिगत जनगणना करायी जाये. 


जबकि देश में कांग्रेस शासित किसी राज्य में जातिगत जनगणना अब तक नहीं हुई है. कर्नाटक में काफी पहले जाति की गणना हुई तो रिपोर्ट जारी नहीं हुआ. राहुल गांधी कह रहे हैं कि वे जो काम कांग्रेस शासित राज्यों में नहीं करा पाये, उसे बिहार में नीतीश कुमार पर दबाव डाल कर करा दिया.