युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
14-Apr-2024 09:17 PM
By Vikramjeet
SARAN: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। सारण में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। इसे लेकर प्रत्याशी चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हैं। आज महापर्व चैती छठ का तीसरा दिन भी है। आज छठ घाटों पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य जिसे राजद ने सारण से लोकसभा चुनाव में उतारा है वो आज सोनपुर के नारायणी घाट पहुंची जहां छठव्रतियों का पैर छूकर उन्होंने जीत का आशीर्वाद लिया।
हालांकि रोहिणी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छठी मईया से बिहारवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करने आए हैं। सारण और बिहार की जनता खूब तरक्की करे यहीं हम चाहते हैं। सारण लोकसभा से महागठबंधन की उम्मीदवार लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य रविवार की शाम अचानक सोनपुर में नारायणी घाट पहुंची।
उस वक्त छठ घाट पर व्रतियां डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थी। छठ घाट पर पहुंचकर रोहिणी ने छठव्रतियों का पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया। रोहिणी का आज सोनपुर विधानसभा में तूफानी जनसम्पर्क अभियान चल रहा था तभी जनसंपर्क के दौरान वो छठ घाट पर पहुंची।
इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए रोहिणी ने कहा कि सारण की जनता बीजेपी से पिछले 10 साल का हिसाब मांग रही है। राजीव प्रताप रूडी अंकल ने सारण में चीनी मिल खोलने का वादा किये थे। लेकिन आज तक चीनी मिल नहीं खुल पाया। अब जनता उनसे पूछ रही है कि क्या हुआ तेरा वादा? वही भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी को लेकर कहा कि रोजगार का क्या हुआ? 15-15 लाख रुपये जो अकाउंट में आने वाले थे उसका क्या हुआ?
रोहिणी ने कहा कि भाजपा वालों का काम बहन-बेटियों को गाली देना और उन्हें बदनाम करना है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में फिर से एक बार पिटारा खोला है लेकिन 10 साल पहले जो वादा जनता से किये गये वो अब तक पूरे क्यों नहीं हुए। रोहिणी ने पिछले दस का हिसाब पीएम मोदी से मांगा। कहा पहले पिछला हिसाब पूरा करें फिर कोई नया वादा करें। 




