वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
30-Dec-2019 11:20 AM
PATNA : बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह लगातार सीएए के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। इस बार उन्होनों के एक कार्टून फोटो ट्वीट कर पीएम मोदी के इस कदम का गुणगान किया वहीं विरोधियों पर तंज भी कसा।
गिरिराज सिंह ने फोटो के जरिए दिखाने की कोशिश की है किस तरह पीएम मोदी पड़ोसी देश में रह रहे अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा सीएए के जरिए करने में जुटे हैं वहीं विरोधी पड़ोसी देश का ही समर्थन करने में जुटे हैं। गिरिराज ने जो फोटो ट्वीट किया है उसमें दिखाया जा रहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक अल्पसंख्यक महिला के साथ चीरहरण की कोशिश की जा रही है। उस महिला को बचाने में पीएम मोदी दोनों के बीच पड़ी खाई में सीएए से पाट रहे हैं। इधऱ विरोधी चिल्ला-चिल्ला कर रहे हैं कि उस बलात्कारी को भी बचाइए।
बीजेपी समेत पीएम मोदी कांग्रेस पर पाकिस्तान परस्त होने आरोप लगाते रहें है। इस फोटो के जरिए भी गिरिराज ने भी कछ ऐसा ही दिखाने की कोशिश की है। गिरिराज सिंह ने इससे पहले ट्वीट कर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला भी बोला था।
कुछ ही घंटों पहले उन्होनें एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला बोला था। ट्वीट में उन्होनें लिखा कि पाक के गजवा ए हिंद का सपना तो मोदी ने चकनाचूर कर दिया अब गजवा ए हिंद के साथ राहुल चलना चाहते हैं।ये CAA,NPR और NRC का विरोध नहीं,इनकी कोशिश है की पाक,अफ़ग़ान और बांग्लादेश से हिंदू सिख एवं अन्य अल्पसंख्यक ना आए और रोहिंग्या/पाकिस्तानी मुसलमान आ जाए।देश टूटे और ये राज कर सकें।