Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
29-Dec-2020 12:29 PM
PATNA : एक्शन एड एसोसिएशन की ओर से समतामूलक समज के निर्माण में सरकार के विकासात्मक नीति और कार्यक्रम की भूमिका पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन पटना के फाइव स्टार होटल में सोमवार को किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार फाइव स्टार होटल में वर्कशॉप कल्चर पर भड़क गए. मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि एयर कंडीशन हॉल में बैठकर गरीबी की चर्चा नहीं की जा सकती है.
मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि बात गरीबी की करते हैं और मीटिंग फाइव स्टार होटल में करते हैं. माफी चाहते हैं हम थोड़ा कटू बोलने वाले लोग है पर मुझे दुख हो रहा है कि हम बात गरीबी की कर रहे हैं और मीटिंग यहां कर रहे हैं. आपको मीटिंग किसी चौक-चौराहे और गरीब बस्ती में रखना चाहिए था. उनको भी सुनाना चाहिए था कि आप उनके हित में क्या-क्या काम करेंगे.
आप समतामूलक समाज की बात करेंगे तो आपका स्टैंड, आपका दिखावा, आपका पहनावा, आपका रखरखाव सब उसी तरह से होना चाहिए. क्षमा चाहता हूं मैं इस बारे में नहीं बात करना चाहता था पर आज इसे देखकर करना पड़ा.