Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज
21-Jan-2024 03:55 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार की देर शाम कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर दिया। राजद कोटे के 3 मंत्रियों के विभाग को बदल दिया है। करीब 17 महीने शिक्षा मंत्री रहे चंद्रशेखर से शिक्षा विभाग छीन लिया गया। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार में पहले सेक्रेटरी फिर मंत्री। यही कारण है कि दूध में मक्खी की तरह चंद्रशेखर को उठाकर फेंका गया। शाहनवाज ने कहा कि ये अब तय हो गया है कि "बिहार में खाता ना बही जो नीतीश जी कहे वो सही"..
शाहनवाज ने आगे कहा कि लालू-तेजस्वी की कुछ नहीं चल रही है। उनके मंत्रियों के बारे में भी निर्णय मुख्यमंत्री ही कर रहे हैं। नीतीश कुमार के सामने घुटने टेकने के सिवाय राजद के पास कोई उपाय नहीं है।
शाहनवाज ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री रहे चंद्रशेखर कभी रामायण तो कभी भगवान राम को लेकर विवादित बयान देकर विवादों से घिरे रहते थे। बिहार के अंदर अब मंत्रियों की कोई हैसियत नहीं रही। केके पाठक अच्छा काम कर रहे थे पाठक ने शर्त रख दी होगी कि मंत्री को हटा देना है। नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री को दूध में मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया। यह साबित हो गया है कि बिहार में पहले सेक्रेटरी है फिर मंत्री है।
शाहनवाज ने कहा कि केके पाठक तो अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन वहां के शिक्षा मंत्री कभी रामचरित मानस पर बयान देते थे शिक्षा के अलावे अन्य विषयों पर ज्यादा चर्चा करते थे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही उनका मंत्रालय भी चला गया। नीतीश कुमार ने इस बात का ध्यान रखा कि पूरा बिहार राममय है ऐसे व्यक्ति जो रामचरित मानस पर ही सवाल उठाते हैं उसको उन्होंने शिक्षा विभाग से बेदखल करके गन्ना विभाग दे दिया।