ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़

Home / politics / दो दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे विनोद तावड़े, तैयारी में जुटी बीजेपी

दो दिवसीय दौरे पर पटना आएंगे विनोद तावड़े, तैयारी में जुटी बीजेपी

11-Nov-2022 09:11 AM

PATNA : बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में अब बिहार भाजपा के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी पटना आने की तैयारी कर रहे हैं। अगले सप्ताह 15 नवंबर को वे दो दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। 




आपको बता दें, विनोद तावड़े ने दरभंगा और भागलपुर में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक भी बुलाई है। प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर पार्टी तैयारी में जुट गई है। इस दौरान तावड़े दरभंगा में नौ जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। इसके अगले दिन 16 नवंबर को वे भागलपुर जाएंगे और कार्यक्रम में हिस्सा भी लेंगे।




गौरतलब है कि इसी साल 14 अक्टूबर को विनोद तावड़े तीन दिवसीय दौरे के तहत बिहार आए थे। उनके पदभार संभालने के बाद यह पहला मौका था जब वे तीन दिनों तक पटना में रहें थे। दरअसल, बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई थी, जिसमें तावड़े ने भी हिस्सा लिया था। बैठक के बाद तावड़े ने कोर ग्रुप के सदस्यों से वन-टू-वन बात भी की थी और बिहार की राजनीति के साथ-साथ आगे की रणनीति पर भी चर्चा की थी। अब एक बार फिर विनोद तावड़े पटना आने वाले हैं।