Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
16-Apr-2022 06:56 PM
PATNA: बोचहां विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी की करारी शिकस्त हुई और राजद के उम्मीदवार भारी वोटों से चुनाव जीत गये हैं। मुकेश सहनी की पार्टी की उम्मीदवार गीता कुमारी तीसरे नंबर पर रही फिर भी मुकेश सहनी जश्न मना रहे हैं। बीजेपी के हराने और खुद के जमानत बचाने में कामयाब रहने की खुशी में मुकेश सहनी ने आज होली मनायी। कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मुकेश सहनी कहते है कि हम हार कर भी जीते हैं। मुकेश सहनी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की।
बता दें कि बोचहां सीट पर राजद के उम्मीदवार को 36 हजार 653 वोटों से जीत हासिल हुई है। इस सीट पर वीआईपी कैंडिडेट को 29 हजार 279 वोट मिले है। इस पर मुकेश सहनी कहते है कि हम चुनाव हार गये लेकिन जनता के दिल को जीतने का काम किए हैं। बोचहां में सफलता नहीं मिली लेकिन अमर पासवान जी जीते है उन्हें हम बधाई देते है और उनकी पार्टी आरजेडी को भी बधाई देते है।
मुकेश सहनी ने कहा कि बोचहां में भले ही हमारी हार हुई है लेकिन इस हार में ही हमारी जीत है। हम जमानत बचाने में कामयाब रहे।आधार वोट 30 हजार लाने में कामयाब रहे और कार्यकर्ताओं के दम पर 18 प्रतिशत तक वोट लाने में सफल रहे। बीजेपी को यह चुनाव अच्छे मार्जिन से हारना पड़ गया। बोचहां विधानसभा चुनाव को वीआईपी ने पहले 12 हजार वोट से जीता था जिसे आज बीजेपी ने 36 हजार वोट से हारने का काम किया है। यह हमारे लिए बड़ी जीत है आने वाले समय में हम मजबूती के साथ काम करेंगे।
मुकेश सहनी ने कहा कि देश में पांच जगहों पर उपचुनाव हुआ जहां पांचों जगह पर हारना पड़ा। यह अहंकारियों की हार है। बीजेपी के प्रदेश के नेता है जो पांच वोट जोड़ नहीं सकते और सैकड़ों वोट का नुकसान करते है। ऐसे नेता को कहेंगे कि अभी मौका है संभल जाइए। बीजेपी के केंद्र के नेताओं को गुमराह करना बंद करें। हमारे साथ गलत किये अन्याय किया बिहार की जनता देख रही है। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता को जवाब देना पड़ेगा। इसी तरह का रणनीति रही तो आने वाले समय में भाजपा को बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
मुकेश सहनी ने कहा कि 36 हजार वोट से हारने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। निषाद मल्लाह का बेटा है हम तो श्रीराम चंद्र जी को नैया पार लगाते है जो हमारे नाव पर नहीं बैठेगा उसको इसी तरह डूबना पड़ेगा। आरजेडी ने हमारे प्रत्याशी को ले लिया और जिन्हें टिकट देना था उन पर आरजेडी को भरोसा नहीं हुआ। एक दलित की बेटी को आरजेडी ने छोड़ दिया जिसके बाद हमारी पार्टी की उम्मीदवार बनकर वो चुनाव लड़ी और आज तीस हजार वोट लाया। जनता का आभारी हूं। बोचहां में अपने समर्थकों के बीच कई क्विटंल लड्डू बांटने का काम करेंगे पूरे बिहार में बूथ लेवल पर कार्यकर्ता बनाएंगे।