ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / politics / देशद्रोह का काम कर रहे राहुल गांधी, बोले ऋतुराज सिन्हा..देश के मान सम्मान...

देशद्रोह का काम कर रहे राहुल गांधी, बोले ऋतुराज सिन्हा..देश के मान सम्मान को विदेश जाकर कर रहे तार-तार

10-Sep-2024 06:58 PM

By First Bihar

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने विदेश में दिए राहुल गांधी के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमे उन्होंने अमेरिका में जाकर भारत में हुए लोकसभा चुनाव या अन्य आंतरिक मामलों पर सवाल उठाया है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी की आदत बन गई है कि जब भी विदेश जायेंगे तो देश की निंदा करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आपको इतना भी ज्ञान नहीं है कि कब कहा और क्या बोलना और करना चाहिए तो कम से कम अपने पिता स्व. राजीव गांधी से सीखते। 


कैसे वे पक्ष और विपक्ष के लोगों का सम्मान देते थे। विपक्ष में रहते हुए अटल जी को विदेश में देश के प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेवारी देते थे। पर लगता है कि आपने सही ढंग से कोचिंग नहीं ली है। तभी तो अहंकार में रहकर जाने अंजाने देश के मान सम्मान को बार-बार विदेश जाकर तार-तार कर रहे है । राहुल जी इससे आप देश की जनता के नजर में हितैषी नहीं बल्कि देशद्रोही बन रहे है । 


ऋतुराज सिन्हा ने आज से शुरू हुईं तेजस्वी यादव की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है कि तेजस्वी जी जनता से रूबरू हो रहे है, उन्हे होना भी चाहिए पर उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए कि वे उनके साथ खड़े है जो अपने देश का अपमान विदेशो में जाकर कर रहे है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका या किसी अन्य विदेश यात्रा पर जाते है तो  हर भारतवासी का सीना 56 इंच का हो जाता है वही, दूसरी तरफ राहुल जी जब जब विदेश जाते है तो अपनी बयानबाजी से देशवासियों के सर को झुकाने का काम करते है। इसलिए सावधान हो जाइए क्योंकि इस देश की जनता को बहुत अच्छी तरह पता है कि उन्हें किसकी बात सुनकर किसका साथ देना है।